Uttar Pradesh News: कानपुर समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोहरे ने कोहराम मचा रखा है। जिसके कारण लोगों का घर से बाहर निकलना दुर्भर हो गया है। श्रीराम की नगरी अयोध्या, श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा के अलावा कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी और आगरा सहित उ0 प्र0 के कई जिलों का तापमान पिछले एक सप्ताह से 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। भीषण कड़ाके की ठण्ड को देखते हुये मौसम विभाग ने 38 जिलों मे अलर्ट घोषित कर दिया है। इटावा और कानपुर में 3 से से 4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया है। शीतलहर के चलते मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुये स्कूलों में अवकाश घोषित है।
-
Unlock the power of data-driven decisions and scalable systems learn more.

