UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश सरकार माननीय योगी आदित्य नाथ के कार्यकाल का 9 वर्षो में 10 वां वित्तीय वर्ष 2026-27 का 9,12,000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट बुधवार को विधान सभा में पेश किया गया। यह पिछले वर्ष की तुलना में यह 12.9 प्रतिशत से ज्यादा है। यह सबसे अधिक आबादी वाले प्रदेश का अभी तक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट है। पिछले 9 वर्षो में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था तीन गुना तक बढ़ी है। 2026-27 के बजट में राजकोषीय घाटे को तीन प्रतिशत रखा गया। चिकित्सा के लिये 6 प्रतिशत, शिक्षा के लिये 12.4 प्रतिशत बजट निर्धारित किया गया है। इस बजट में मेधावी छात्राओं के लिये स्कूटी, वर्किंग महिलाओं के लिये हॉस्टल और स्पोर्टस विश्वविद्यालय के अलावा कृषि योजनाओं के लिये 11 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था की गयी है।

9 वर्ष के नवनिर्माण हेतु 43 हजार 565 करोड़ की धनराशि नई योजनाओं के लिये निर्धारित की गई है। इसके अलावा युवाओं के लिये टेक युवा-समर्थ युवा और प्रदेश के किसानों के लिये मुफ्त बिजली की व्यवस्था के साथ निवेशकों के लिये सुरक्षित महौल बनाने के उद्देश्य से रुल ऑफ लॉ रियल ग्रोथ की गारंटी योगी सरकार द्वारा दी गई है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति के अवसरों को बढ़ावा देने के लिये माध्यमिक विद्यालयों में एआई सेंटर स्थापित किये जायेगें। माननीय मुख्य मंत्री कहा कि अर्थव्यवस्था के मामले में उत्तर प्रदेश टॉप 3 एकॉनामी में एक है और एमएसएमई में 3 करोड़ से ज्यादा की नौकरी देने में सक्षम हो चुका है। उत्तर प्रदेश को अन्नदाता से उद्यमी बनाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। यह प्रदेश के लिये गर्व की बात है। इस वर्ष 2026-27 बजट के लिये थीम सुरक्षित नारी, सक्षम युवा और खुशहाल किसान रखी गई है।

