CM YOGI: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्य नाथ ने सिंगापुर दौरे पर अपनी सहभागिता दर्ज करायी और अपने वक्तव्य में कहा कि उत्तर प्रदेश को एक लाख करोड़ के प्रस्ताव मिले है। इसके साथ 2030 तक उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये आगे बढ़ चुकी है। नई तकनीकों के कारण दुनियाँ पारदर्शिता के शिखर पर है।
जिसके कारण निवेशक वर्ग को भी प्रदेश में हो रही प्रत्येक गतिविधि की जानकारी मिलती रहती है। इसी वजह से उत्तर प्रदेश को बड़ें निवेश प्राप्त हो रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 11 वर्षो में भारत समग्र विकास की ओर तेजी से अग्रसरित हुआ है। यह एक बड़ी उपल्बधि भारत द्वारा प्राप्त की गयी है।
इसी उपल्बधि की वजह से उत्तर प्रदेश ने भी इन्फ्रास्ट्रक्चर और सर्विस सेक्टर और जनकल्याण आदि क्षेत्रों मे तेजी से प्रगति हासिल की है। जिसकी वजह से विश्व स्तर पर उत्तर प्रदेश की छवि सकरात्मकता का रुप धारण किये हुये है। इस मौके पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्तमंत्री सुरेश खन्ना, उद्योग मंत्री नंद गोपाल और प्रतिनिधिमंण्डल समेत सभी का आभार व्यक्त किया।

