ROSE: फूलों का नाम जुबां पर आते ही कुछ ऐसे ही गाने गुनगुनाने का मन होने लगता है। सच ही तो है फूलों की मनमोहक सुगंध दिल दिमाग में ऐसे छा जाती है। फिर भूलाये नही भूलती। गेंदा, गुलाब हो या चमेली हर सुख दुख और पूजा पाठ में फूलों को विशेष स्थान दिया गया है।

इनमें से सबसे सुन्दर फूल की बात की जाये तो इनमें से गुलाब का अपना अलग ही अन्दाज है। यह केवल फूल नहीं है गुलाब के अलग-अलग रंग अपनी अलग कहानी बया करते है। यह फूल किसी व्यक्ति के प्रति अपने भीतर की भावनाओं को व्यक्त करने का सबसे बेहतर तरीका है। यदि इनके रंगों की बात की जाये तो लाल, गुलाबी, सफेद, नारंगी, और बैंगनी, हरे काले रंग के गुलाब अपने रंगों के हिसाब के भावों को प्रकट करते है। जिसमें काले रगं का गुलाब रहस्यमयी सुन्दरता को प्रदर्शित करते है। हरा गुलाब नये जीवन की किरणों को दर्शाता है।

बैंगनी गुलाब पहली नजर के प्रेम के एहसास को दिखाता है। नारंगी रंग का गुलाब उत्साह ऊर्जा और इच्छा को प्रदर्शित करता है। पीले गुलाब दोस्ती को तो सफेद गुलाब मासुमियत पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। जबकि गुलाबी रंग का गुलाब सम्मान को दर्शाता है। इसके अलावा लाल गुलाब के फूलों का राजा कह सकते है। रोमांस सच्चे प्यार का प्रतीक लाल गुलाब देने वाले और लेने वाले के ह्द्य के बीच में एक रोमांच उत्पन्न कर देता है। लवर्स लाल गुलाब को ही ज्यादातर देना पसंद करते है। इस वर्ष वैंलेनटाइन डे के मौके पर लाल गुलाब युवा वर्ग प्रमुख पसंद रहे।

