Chocolate Day: 7 फरवरी से 14 फरवरी तक वेंलेनटाइन वीक में 9 फरवरी दिन सोमवार को चॉकलेट डे को लोगों ने बड़ी उत्सुकता के साथ मनाया। इस अवसर पर लोगों ने अपने दोस्तों, फेमिली मेम्बर्स और पार्टनर्स को तरह – तरह के फ्लेवर्स की चॉकलेट्स गिफ्ट किये और वेंलेनटाइन वीक में चॉकलेट डे को इन्जॉय किया।यदि चॉकलेट्स के फ्लेवर्स की बात की जाय तो इस खास दिन के लिये बेकरी और चॉकलेट्स शॉप में ढेरों फ्लेवर्स और अनेकों डिजाइन में चॉकलेट्स उपलब्ध है। विशेषज्ञों की माने तो कोको से बनाकर तैयार की जाने वाली चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेट, फ्लेवोनोइड्स होता है यह ह्दय को स्वस्थ रखने के साथ रक्त प्रवाह को बढ़ाता है जिससे स्ट्रेस कम होता है और मस्तिष्क की कार्यक्षमता प्रणाली, यादाश्त मजबूत होती है।

चॉकलेट थियोब्रोमा कोको बीन्स से तैयार की जाती है। कोको शरीर में इंसुलिन की मात्रा को नियंत्रित करता है। जिससे मधुमेह और शरीर का वजन भी नियंत्रित रहता है। कोको के साथ ड्राई फ्रूट्स, वेनिला, बटर और लेसिथिन आदि फ्लेवर्स चॉकलेट्स को टेस्टी बनाने के साथ हेल्थ के लिये भी लाभदायक होते है। लेकिन चॉकलेट की मात्रा का ध्यान ऱखना भी बेहद जरुरी है। विशेषज्ञों के अनुसार चॉकलेट्स का अधिक सेवन भी सेहद के लिये नुकसानदायक हो सकता है।

मधुमेह और मीठे से परहेज करने वाले व्यक्ति कोको को बिना चीनी की काफी के रुप में इस्तेमाल कर सकते है। चॉकलेट्स के फ्लेवर्स में डार्क चॉकलेट्स ज्यादा फायदेमंद होती है क्योंकि इसमें कोको की मात्रा अधिक होती है। वेंलेनटाइन वीक में चॉकलेट डे के अवसर पर बाजार में 10 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक की चॉकलेट्स को खरीदने के लिये लोगों की खासी भीड़ रही।

