Jk Temple Kanpur: जहां पर हर रंग आशीष के समान प्रतीत होता है और प्रत्येक रंग में राधा कृष्ण का नाम समाहित है। होली का पावन पर्व मात्र उत्सव नहीं बल्कि दिव्य आत्मीय प्रेम का प्रतीक है। होली के पावन अवसर पर कानपुर शहर के कमला नगर जे.के. मंदिर में दिनांक 2 मार्च दिन सोमवार को होली पर्व के दौरान चल रहे कार्यक्रमों में रिदम् कथक ग्रुप के कलाकारों द्वारा भव्यमय भजन एंव श्रीकृष्ण के मनभावन गीतों पर कथक नृत्य प्रस्तुत किये गये। जिसमें मंदिर आये भक्तगणों ने श्रीकृष्ण की भक्ति में रम कर श्रीराधा कृष्ण की भक्ति में डूबे नजर आये।
….समाप्त………

