Kanpur News: दिनांक 4 अप्रैल दिन शनिवार को जुहारी देवी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के सचिव श्री आशीष सिंह चौहान जी के सानिध्य में प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय कानपुर और कॉलेज के तत्वाधान में वृहद रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि कानपुर गोविन्द नगर क्षेत्र के विधायक मा0 सुरेन्द्र मैथानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने सरस्वती जी की वदंना से कार्यक्रम कि शुरुआत की। इस वृहद रोजगार मेले में 10 वीं से लेकर स्नातक तक की छात्राओं के अलावा जॉब सीकर्स ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था।

इसमें प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के लिये 517 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया जिसमें से 230 छात्राओं ने 10 से 26 हजार तक की मनचाही नौकरी प्राप्त की। कार्यक्रम में जिलाधिकारी कानपुर नगर जितेन्द्र प्रताप सिंह (आई0ए0एस0), मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दीक्षा जैन (आई0ए0एस0) ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसरित होने के लिये प्रोत्साहित किया। इस मौके पर श्री उज्जवल कुमार सिंह सहायक निदेशक (सेवायोजन), श्रीमती हिमांशु यादव (जिला सेवायोजन अधिकारी) प्राचार्या प्रो0 रंजू कुशवाहा और संयोजिका प्रो0 अल्पना राय एंव महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एंव कर्मचारीगण मौजूद रहे।
…….समाप्त……..

