US, Israel Vs Iran War: ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच युद्ध छिड़े आज 28 मार्च को एक माह पूरा हो गया है। लेकिन यह युद्ध अभी भी विराम की स्थिति में नजर नही आ रहा है ईरान कलस्टर बमों के बाद अब अमेरिका और इजराइल पर हमले के लिये कोस्टल मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहा है। विश्व के अन्य देशों की सरकारें और आम जनता की नजरें युद्ध रुकवाने और साझौता करवाने के मामले में भारत और रुस जैसे शक्तिशाली देशों पर टिकी हुई। क्योंकि अब भारत विश्व की सबसे अधिक जंनसंख्या वाला और सबसे शक्तिशाली देशों की श्रेणी में पहचाना जा रहा है। भारत के प्राधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी की कूटनीति के चलते देश में गैस और कच्चे तेल के सुधरते हलातों ने देश की दशा और दिशा दोनों ही बदल कर रख दी है।

ईरान ने भारत के लिये होर्मुज के लिये रास्ते खोल दिये है। तो इसके अलावा भारत ने कई वर्षो के बाद ईरान से एलपीजी भी खरीदना प्रारम्भ कर दिया है। देखा जाय तो भारत के पास पर्याप्त एलपीजी और तेल है लेकिन आने वाले दिनों में तेल और एलपीजी के संकट को ध्यान में रखते हुये उत्तर प्रदेश के कई जिलों कानपुर, लखनऊ, नोएडा और वराणसी में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये से ज्यादा का इजाफा हुआ है। यह बढ़ोत्तरी 20 मार्च से शुरु हो चुकी है। आने वाले समय में संकटों से निपाटन के लिये भारत में महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में पेट्रोल, डीजल की खपत को ध्यान में रखते हुये दो पहिया और चार पहिया के वाहनों को पेट्रोल भरवाने के लिये दाम निश्चित कर दिये गये है। यहाँ पर दो पहिये वाहन 200 रुपये और चार पहिये के वाहन में 2000 का पेट्रोल और डीजल भरवा सकते है। इससे ज्यादा पेट्रोल डीजल लेने पर प्रतिबधं लगा दिया गया है।
……..समाप्त…………

