Akshaya Tritiya 2026 : इस वर्ष 19 अप्रैल को मानायी जाने वाली अक्षय तृतीया के अवसर पर सूर्य का अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश करने के कारण ज्योतिष एक विशेष के घटना के तौर पर देख रहे है,यह घटना विभिन्न राशियों पर अपना प्रभाव छोड़ती नजर आयेगी। अक्षय तृतीया पर शुक्र के राशि परिवर्तन के योग कारण कन्या, मेष, तुला और धनु राशियों पर माँ लक्ष्मी कि विशेष कृपा बरसने वाली है। इन राशियों वाले जातकों के जीवन में धन धान्य सुख समृद्धि का आगमन होगा।
दान से बरसेगी माता लक्ष्मी की विशेष कृपा
माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिये विभिन्न राशियों के जातक निम्न उपाय कर सकते है। कन्या राशि के जातक मौसमी फलों खीरा ककड़ी आदि का दान कर सकते है। इसी तरह मिथुन राशि के जातकों के लिये खाने पीने की वस्तुओं में हरे अनाज आदि का दान करना अत्यंत शुभ फल देगा।

तुला और वृषभ कर्क सिंह राशियों के जातक सफेद चावल की खीर, मिठाई और श्वेत वस्त्रों आदि का दान देकर जीवन में यश वैभव प्राप्त कर सकते है। जबकि मीन और धनु राशियों के जातकों के पीले रंग की वस्तुओं का दान करना इस दिन विशेष फलदायी साबित होगा। इसके अलावा मेष और वृश्र्शिक राशि के जातकों के लिये मंगल के प्रभाव को शुभ करने हेतु गुड़ से बनी वस्तुओं और लाल रंग के वस्त्रों आदि का दान करना बेहद शुभ माना जायेगा। वहीं मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिये भाग्य के देवता शनि ग्रह को मजबूत बनाने के लिये काली और तिल से बनी वस्तुओं का दान करना उनके जीवन में शुभता के आगमन हेतु विशेष योगदान देगीं।
…समाप्त…….
ये भी पढ़ेः धर्म, मोक्ष, काम और अर्थ के प्रदाता है, मंत्र

