National Science Day: विज्ञान ने विभिन्न खोजों के द्वारा मानव का जीवन बेहद सरल एंव सुगम बना दिया है। आज के समय में व्यक्ति को प्राप्त समस्त भौतिक सुख विज्ञान की देन है। 28 फरवरी दिन शनिवार को पूरा देश नेशनल सांइस डे के रुप में माना रहा है। आजादी से पहले जब देश में अग्रेंजों ने अपनी हूकुमत के बेबुनियादी चर्चे फैला रखे थे। तब एक भारतीय सी. वी रमन ने अपने हौसलों को बुलंदियों पर पहुँचा कर विज्ञान की दुनियाँ में प्रकाश और पदार्थ की खोज में वर्चस्व स्थापित किया।

और संपूर्ण दुनियाँ को रमन इफेक्ट से परिचित कराकर नोबेल पुरस्कार प्राप्त करके कीर्तिमान हासिल किया। रमन इफेक्ट में जब प्रकाश कि किरणों को अणुओं की सहायता से अलग किया जाता है तब वह प्रकाश तरंगदैर्ध्य का रुप धारण कर लेता है। और जब यह किरणें पारदर्शी रसायनिक विलयन से गुजरती है तो उसकी दूसरी दिशा में प्रकाश का अंश दिखाई पड़ता है और बड़ा हिस्सा अपरवर्तित रहता है। जबकि छोटा हिस्सा अलग तरंगदैर्ध्य वाला दिखाई देने लगता है इसे रमन इफेक्ट कहा गया। इसी रमन इफेक्ट की खोज के आधार पर रमन स्पैक्ट्रोस्कोपी की खोज हुई जिसका इस्तेमाल से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों की जानकारी प्राप्त करते है। इसके अलावा शरीर में मौजूद सेल्स पर विभिन्न प्रयोगों के लिये किया जाता है।
..समाप्त………

