CM YOGI: माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन को आगे बढ़ाने के लिये उत्तर प्रदेश में सेमीकंडक्टर चिप निर्माण में निजी निवेश और मोबाइल निर्माण में 55 प्रतिशत की भागीदारी युवाओं को रोजगार के नये अवसर प्रदान कर रही है। उत्तर प्रदेश तकनीकी और औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व कर रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ ने दिनांक 18 जनवरी दिन रविवार को यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र के अतंर्गत इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड एसेंट सर्किट, अंबर इंटरप्राइजेज एंव बोधिसत्व चैरिटेबल ट्रस्ट को औद्योगिक इकाई व मेडिकल कॉलेज के लिये आवंटन पत्र प्रदान किये। इस मौके पर माननीय मुख्यमंत्री ने उद्यमियों से संवाद के दौरान कहा कि पिछले साढ़े आठ वर्षो में उत्तर प्रदेश ने अभूतपूर्व औद्योगिक परिवर्तन किया है। प्रदेश में में निवेश प्रक्रिया तकनीकी के माध्यम से आगे बढ़ाया जा रहा है। निवेशकों की सहायता के लिये 118 उद्यमी मित्र कार्य कर रहे है। उद्योग प्रथम निवेश प्रथम के साथ यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से प्रदेश में 45 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुये है। जिसमें 15 लाख करोड़ धरातल पर उतर चुके है। बेहतर सुरक्षा व कानून व्यवस्था के साथ विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी के कारण निवेशक उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे है। इन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश देश के 55 प्रतिशत एक्सप्रेस वे और सर्वाधिक मेट्रो शहरों वाला राज्य बन गया है। साथ ही जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरु होने के कारण लॉजिस्टिक को नई गति भी मिलेगी। इस अवसर पर निवेशकों ने माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह उत्तर प्रदेश में निवेश करने के लिये उत्तसाहित है।
Trending
- UP Weather: कानपुर समेत कई शहरों में दिन में धूप शाम को बारिश
- Missile Man APJ Abdul Kalam: सपने वे होते है, जो हमें नींद नहीं आने देते
- Kargil Vijay Diwas: सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है
- Gen-Z Jantar-Mantar: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रल्ह्राद जोशी बने शिक्षामंत्री
- CJP Protest: सीजेपी प्रदर्शनकारियों ने धर्मेंद्र प्रधान के कार्यालय को घेरा
- Hibiscus Rosa-Sinensis:ऊर्जा, सौंदर्य और औषधि का संगम है, गुड़हल
- Sawan 2026: रेलवे स्टेशन और कांवड़ मार्गो पर नॉन-वेज बिक्री पर रोक
- UP Rain Alert: यूपी में मानसून चरम पर, रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट घोषित

