Kanpur Court: कानपुर बार एसोसिएशन लगातार अपने अधिवक्ताओं के हितों और कोर्ट परिसर के विकास के लिए कार्य कर रहा है। जिला कोर्ट में नवनिर्मित हॉल का लोकार्पण दिनांक 5 सितंबर को धूमधाम से किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय सेना के गौरव और कारगिल युद्ध के परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेन्द्र सिंह यादव मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय जिला जज, कानपुर नगर रहे। इन्होंने सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर नवनिर्मित हॉल लोकार्पण किया।

स्व. श्री रामकृष्ण अवस्थी की तस्वीर का हुआ अनावरण
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष स्व. श्री रामकृष्ण अवस्थी के अधिवक्ताओं के हित में किए जाने वाले योगदानों को याद करते हुए उनकी तस्वीर का अनावरण भी हुआ। मुख्य अतिथि योगेन्द्र सिंह यादव ने अधिवक्ताओं और न्यायिक कर्मचारियों में देशभक्ति की भावना को जागृत करते हुए कहा कि देश का सम्मान सर्वश्रेष्ठ है। इस अवसर पर जिला कोर्ट के समस्त सदस्यगण अधिवक्ता एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
ये भी पढ़ेः Kanpur: जे.के. मंदिर में सजी शहर की सबसे बड़ी झांकी

