CM Yogi: पारपंरिक खान पान की विशिष्टता के मामले उत्तर प्रदेश अपना अलग ही रुतबा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्य नाथ ने उत्तर प्रदेश की समृद्ध खान पान की परपंरा को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से एक जनपद और एक व्यंजन (ओडीओसी) योजना के शुभारंभ करने का निर्णय लिये है। इन्होंने कहा कि प्रदेश का प्रत्येक जनपद अपने विशिष्ट स्वाद एंव संस्कृति पहचाना जाये यही ओडीओसी योजना का प्रमुख उद्देश्य है। इस योजना से संबंधित आयोजित अधिकारियों के साथ बैठक में माननीय मुख्यमंत्री ने बताया कि मैनपुरी की सोनपापड़ी, मथुरा का पेड़ा, वाराणसी की लौंगलता, बाराबंकी की चद्रकला, आजमगढ़ की सफेद गाजर का हलवा के अलावा प्रदेश के प्रत्येक जनपद के विशिष्ट व्यंजन केवल भोजन नही अपितु यह स्थानीय विरासत, कौशल और आर्थिकी का भी प्रतिनिधित्व करते है। ओडीओसी योजना के अंतर्गत इन व्यंजनों को बजार में उतारा जायेगा जिससे छोटे उद्धमियों को उनकी आजीविका के लिये पर्याप्त साधन उपलब्ध हो सकेगें। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडीओसी की सफलता के बाद उत्तर प्रदेश की पारपंरिक पाक कला को संगठित ब्रांडिंग के माध्यम से राष्ट्रीय एंव अंतराष्ट्रीय फूड मैप पर स्थापित किया जायेगा।
Trending
- Csjmu Kanpur: बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’की टीम पहुँची विश्वविद्यालय
- ShriKrishna-Rukmini Vivah: “हे जगत-सुंदर! मैंने आपको पति रूप में वरण कर लिया है-
- Kanpur: बहू ने नौकर को सुपारी देकर ससुर का कराया कत्ल
- दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हुआ भयानक हादसा
- Kanpur Court: कोर्ट परिसर में नवनिर्मित हॉल का लोकार्पण
- Teacher’s Day 2026: शिक्षक दिवस है गुरुओं के सम्मान का दिन
- Kanpur: जे.के. मंदिर में सजी शहर की सबसे बड़ी झांकी
- Devki –Vasudev Vivah: गूंजी थी शहनाई, भविष्यवाणी से बदल गया काल

