UP Weather News: उमस भरी गर्मी के खत्म होने के आसार दूर-दूर तक 25 जून से भी नजर नही आ रहे है। मानसून के झांसे से परेशान देश के कई राज्य उमस भरी गर्मी के कोप को झेल रहे है। मौसम विभाग के अनुसर अभी जून के अंतिम सप्ताह तक मौसम के ऐसे ही बने रहने के संभावना नजर आ रही है। 29 जून से 1 जुलाई के बीच बारिश हो सकती है। जिसके बाद मानसून के आगमन से राहत की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश में कई शहरों में हल्की बूंदाबांदी से लगता है कि मानसून का आगमन हो रहा है। लेकिन कुछ घंटों बाद मौसम साफ तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी से लोग तिलमिला जाते है। मौसम की इस बेरुखी का खामियाजा किसानों और फसलों को भी उठाना पड़ रहा है।
समाप्त……..
ये भी पढ़ेः UP Ram Mandir News: राम मंदिर में चढांवा चोरी मामले की सख्त कार्यवाही

