Indian Food:भारत देश के व्यंजनों की बात की जाय तो यहाँ के राष्ट्रीय व्यंजन के रुप में खिचड़ी परोसी जाती है। यह बनाने में बेहद आसान और अलग-अलग तरह की दालों और सब्जियों का इस्तेमाल करके स्वादिष्ट बनायी जा सकती है।
वहीं भारत देश में राज्यों में सबसे अधिक जंनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध भोजन बाटी चोखा, टुंडे कबाब, तहरी और पेठा को राष्ट्रीय भोजन के रुप लोग खूब पसंद करते है। बांदा का सोहन हलवा, खुर्जा की खुरचन, मेरठ की गजक, बागपत की बालूशाही, लखनऊ की चाट, आगरा का पेठा, मथुरा का पेड़ा, मुरादाबादी दाल और इटावा के भट्टे आलू आदि के लजीज् स्वाद का अपना अलग ही मजा है।
उत्तर प्रदेश के खान पान की अलग है, विशेषता
75 जनपदों वाले राज्य उत्तर प्रदेश के स्वादिष्ट व्यंजनों की बात ही अलग है। उन्नत्ति की ओर अग्रसर होते उत्तर प्रदेश अपने विशेष खान पान के लिये विविधता से भरा प्रदेश माना जाता है।

अभी हाल ही में यूनेस्को ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को व्यंजन बनाने में रचनात्मकता के लिये क्रियेटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनामी के खिताब से नवाजा है। यह वैश्विक सम्मान विविधता से पूर्ण खान पान की पहचान है।
मध्य प्रदेश के स्वादिष्ट व्यंजनों में है, खोये की जलेबी:
मध्य प्रदेश के स्वादिष्ट व्यंजनों में खोये की जलेबी, पोहा, बफला, मावा बाटी को लोगों की पसंद है। वहीं गुजरात के व्यंजन में ढोकला थेपला, फाफड़ा और गुजराती थाली पर्यटकों के अलावा यहाँ के लोगों की भी खासी पसंद है।

जबकि हरियाणा की बाजरे की खिचड़ी, बेसन मसाला रोटी, चूरमा हरियाणा में रहने वालों के अलावा पर्यटकों की थालियों में खूब सजती है।
…समाप्त……….
ये भी पढ़ेः12 Jyotirlinga…Bhagwan Shiv…

