CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्य नाथ ने आज दिनांक 7 जून दिन रविवार को राजकीय रेलवे पुलिस के कार्यो की समीक्षा बैठक के दौरान निर्देशित किया कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा रेल यातायात का राज्य़ है। यहाँ कि रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित बनाया जाय। ताकि यात्रियों की सुरक्षा, महिलाओं का सम्मान और अपराध नियंत्रण लिये आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुये फौरी पुलिस सहायता को प्राथमिकता दी जा सके।
रेलवे ट्रैक और ट्रेन सुरक्षा की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री जी ने रेलवे प्रशासन, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय को और मजबूत करने के निर्देश दिए कहा कि विभिन्न त्योहार और कार्यक्रमों के आयोजनों के अलावा प्रवेश परीक्षाओं के अवसरों पर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाय। इसके लिये 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी तथा प्रवेश एवं निकास नियंत्रण, कतार प्रबंधन, सार्वजनिक घोषणायें रेलवे प्रशासन के साथ समन्वय के माध्यम से भीड़ नियंत्रण को प्रभावी बनाने के लिये ठोस कदम उठाये जाना बेहद जरुरी है।
उन्होंने कहा कि अपराधियों के लिये शीघ्र एवं प्रभावी दंड सुनिश्चित करने का प्रावधान किया जाए। साथ ही 2027 में हरिद्वार में प्रस्तावित अर्धकुम्भ की तैयारियों के लिये अभी से पुख्ता सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए। मानव तस्करी और गुमशुदा बच्चों की बरामदगी से सबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए माननीय मुख्यमंत्री ने इन अभियानों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
समाप्त……..


1 Comment
Pingback: Rose: गुलाब का हर रंग बंया करता है, कुछ शब्द - anantpratigyakhabar.com