Kanpur News: कानपुर में 16 मिनट में 16 रुपये के ऑफर ने हड़कंप मचा दिया। माजरा यह था कि कानपुर के अनवरगंज बांसमंडी के इलाके में आलम मार्केट के शोरुम के मालिक का जन्मदिन होने के अवसर पर उसने 16 अगस्त की रात 11 बज कर 59 मिनट से 12 बजकर 15 मिनट तक के 16 रुपये में सूट बिक्री के ऑफर के लिये सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज ने इस कदर हड़कंप मचाया कि सैकड़ों की संख्या में खरीददारों की भीड़ देखते ही देखते कुछ ही मिनट में दुकान पर टूट पड़ी। भीड़ की रफ्तार इतनी तेज थी पुलिस वालों के लिये संभालना मुश्किल हो रहा था।
पुलिस ने दुकान मालिक के खिलाफ की कार्यवाई
लेकिन मौके पर पहुँची पुलिस की फोर्स ने लोगों को ऑफर की लालच में न आने की हिदायत दी और घर लौटने के लिये कहा। लेकिन लोगों ने एक न मानी और कम दामों में खरीददारी के लिये इकट्ठा होते चले गये। मजबूरन पुलिस को दुकान के मालिक के खिलाफ बिना सूचना के इस तरह के ऑफर चलाये जाने के खिलाफ फौरी कार्यवाई करनी पड़ी।
समाप्त…..
ये भी पढ़ेः झूलों पर बारहमासा के गीत गाकर मनायी हरियाली तीज

