UP Weather: दिनांक 28 जुलाई दिन मंगलवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश तो कही पर हल्की- हल्की धूप नजर आयी लेकिन तापमान में गिरावट कम देखने को मिली। इनमें कानपुर, लखनऊ और प्रयागराज आदि शहरों में दिन में हल्की धूप उमस भरी गर्मी और 30 से 35 डिग्री तापमान बना रहा। जिससे गर्मी से तपन तो कम हुई लेकिन उमस के कारण दिन में गर्मी से राहत के आसार नहीं नजर आये। अंततः शाम होते-होते बारिश के खुशनुमा मौसम की गुंजाइश जरुर दिखाई दी।
पूर्वाचल के शहरों में हो रही है, लगातार झमाझम बारिश
वहीं नोएडा, लखीमपुर, गोरखपुर, बहराइच, पीलीभीत, मुजफ्फरनगर आदि शहरों में सुबह से ही रिमझिम लगातार बारिश हो रही है यहाँ शाम से रात तक गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने आसार है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के कारण यूपी के कई जिलों में अगले 3 दिन से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट घोषित है। पूर्वांचल के कुछ शहरों बस्ती, देवरिया, गोंडा आदि में 7-10 सेमी तक बारिश होने की संभावना है।
यमुना और घाघरा का जलस्तर बढ़ा
पश्चिमी यूपी के मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की गयी है। गंगा, यमुना और घाघरा का जलस्तर भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। असम समेत कई राज्यों में बाढ़ से हुई तबाही देखते हुये। कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और बलिया में अलर्ट घोषित किया गया है।
समाप्त…….
ये भी पढ़ेः सपने वे होते है, जो हमें नींद नहीं आने देते


1 Comment
Pingback: Guru Purnima 2026: गुरु साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः - anantpratigyakhabar.com