Close Menu
anantpratigyakhabar.com
    What's Hot

    Csjmu Kanpur: बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’की टीम पहुँची विश्वविद्यालय

    September 10, 2026

    ShriKrishna-Rukmini Vivah: “हे जगत-सुंदर! मैंने आपको पति रूप में वरण कर लिया है-

    September 9, 2026

    Kanpur: बहू ने नौकर को सुपारी देकर ससुर का कराया कत्ल

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Csjmu Kanpur: बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’की टीम पहुँची विश्वविद्यालय
    • ShriKrishna-Rukmini Vivah: “हे जगत-सुंदर! मैंने आपको पति रूप में वरण कर लिया है-
    • Kanpur: बहू ने नौकर को सुपारी देकर ससुर का कराया कत्ल
    • दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हुआ भयानक हादसा
    • Kanpur Court: कोर्ट परिसर में नवनिर्मित हॉल का लोकार्पण
    • Teacher’s Day 2026: शिक्षक दिवस है गुरुओं  के सम्मान का दिन
    • Kanpur: जे.के. मंदिर में सजी शहर की सबसे बड़ी झांकी
    • Devki –Vasudev Vivah: गूंजी थी शहनाई, भविष्यवाणी से बदल गया काल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    anantpratigyakhabar.comanantpratigyakhabar.com
    Magazine
    Friday, September 11
    • Home
    • देश
    • मनोरंजन
    • धर्म और अध्यात्म
    • स्वास्थ्य और लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • खेल अपडेट
    • नई खबरें
    • और खबरें
    • Web Stories
    anantpratigyakhabar.com
    Home » Terms of Services » Missile Man APJ Abdul Kalam: सपने वे होते है, जो हमें नींद नहीं आने देते

    Missile Man APJ Abdul Kalam: सपने वे होते है, जो हमें नींद नहीं आने देते

    Missile Man APJ Abdul Kalam
    Preeti RathoreBy Preeti RathoreJuly 27, 2026Updated:July 27, 2026 देश 1 Comment4 Mins Read
    Missile Man APJ Abdul Kalam (AI Generated Photograph
    Missile Man APJ Abdul Kalam (AI Generated Photograph
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Missile Man APJ Abdul Kalam: भारत के 11 वें राष्ट्रपति मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने अपनी सादगी, विज्ञान और राष्ट्रभक्ति में एक महान् नाम और मुकाम हासिल किया। भारत रत्न से सम्मानित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के शब्द “सपने वो नहीं होते जो हम नींद में देखते हैं, सपने वो होते हैं जो हमें नींद नहीं आने देते।” ये शब्द युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के आधार बन चुके है।

    “मिसाइल मैन” डॉ. कलाम शिक्षक वैज्ञानिक और राष्ट्रपति तीनों की भूमिकाओं को निभाते हुए बेहद साधारण व्यक्तित्व के स्वामी थे। राष्ट्रपति के पद पर होने के बावजूद वह स्कूलों में बच्चों को पढ़ाया करते थे। तमिलनाडु के रामेश्वरम के एक छोटे से कस्बे में एक मछुआरे के परिवार में 15 अक्टूबर 1931 को जन्में डॉ. कलाम के पिता जैनुलाब्दीन नाविक थे और माँ आशियम्मा गृहिणी थीं।  

    Missile Man APJ Abdul Kalam (AI Generated Photograph)
    Missile Man APJ Abdul Kalam (AI Generated Photograph)

    बचपन में समाचार पत्र बेचकर अपने परिवार की मदद करने वाले कलाम ने अपनी मेहनत से दुनिया को अपने नाम के साथ देश को विरासत में बहुत कुछ दिया।

    प्रथम स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपण यान SLV-3 के प्रोजेक्ट डायरेक्टर बने थे, डॉ. कलाम  

    डॉ. कलाम  ने मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद विज्ञान के सफर की ऊचांईयों को पार करते हुये “मिसाइल मैन” का खिताब अपने नाम कर लिया। 1969 में डॉ. कलाम ने ISRO में कदम रखते ही भारत के प्रथम स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपण यान SLV-3 के प्रोजेक्ट डायरेक्टर बन गये। यह  रॉकेट 1980 में रोहिणी उपग्रह को अंतरिक्ष में पहुँचाने में सफल हुआ।

    डॉ. कलाम ने 1982 में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) भारत की मिसाइल परियोजना का नेतृत्व किया। उनके नेतृत्व में तैयार अग्नि और पृथ्वी जैसी मिसाइलों ने देश को सुरक्षा के मामले में ताकतवर और मजबूत बना दिया।

    पोखरण-2 परमाणु परीक्षण में डॉ. कलाम ने दिया विशेष योगदान

    1998 में पोखरण-2 परमाणु परीक्षण हुआ तब डॉ. कलाम ने उसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। इसी लिये उन्हें “मिसाइल मैन ऑफ इंडिया” कहा गया। डॉ. कलाम देश के पहले राष्ट्रपति थे जिन्होंने राष्ट्रपति भवन को आम जनता के लिए खोल दिया था और वह बच्चों, छात्रों और युवाओं से सबसे ज्यादा मिलते और बातचीत करके उनकी समस्याओं को सुनते थे। वह वीआईपी कल्चर से दूरी बनाये रखते थे। और हमेशा जनता से यही कहते थे कि मैं एक शिक्षक पहले हूँ उसके बाद राष्ट्रपति हूँ।

     

    डॉ. कलाम ने विजन 2020 के तहत भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से नारा दिया था।  राष्ट्रपति पद छोड़ने के उपरांत डॉ. कलाम पूरे देश में आईआईटी और आईआईएम जैसे शिक्षण संस्थानों में छात्रों को पढ़ाया करते थे। इसी दौरन उन्होंने चार किताबें भी लिखी जिसमें  ‘ Wings of Fire’ और “India 2020” प्रसिद्ध किताबों में हैं। उन्होंने देश के युवाओं को सफल होने के लिये 3 मंत्रों की राह पर चलने की प्रेरणा दी।

    युवाओं को प्रेरणा दी, कभी हार मत मानों

    डॉ. कलाम ने युवाओं को प्रेरणा देते हुये कहा कि सपना देखो, सपने को साकार करने के लिये कड़ी मेहनत करो और कभी हार मत मानों एक दिन वही सपना सच होकर तुम्हारे सामने होगा। उनकी दी गयी प्रेरणा आज भी देश के युवाओं के लिये भविष्य निर्धारक बनी हुई है।

    Missile Man APJ Abdul Kalam: Dreams are those which do not let us sleep.
    AI Generated Photograph

    अंततः देश के महान मिसाइल मैन डॉ. कलाम ने अपना संपूर्ण जीवन  शिक्षा और देश के कार्यो में समर्पित कर दिया। और 27 जुलाई 2015 को अपने जीवन के अंतिम क्षणों में भी आईआईएम के छात्रों को लेक्चर दे रहे थे तभी उन्हें हृदयाघात हुआ और जिस कार्य को उन्होंने अपनी पहचान के लिये चुना था उसी शिक्षा के कार्य को करते हुये उन्होंने दुनियां को अलविदा कह दिया।

    डॉ. कलाम ने देश के युवाओं को यह संदेश दिया कि  सफलता के लिए किसी उच्च स्तर की डिग्री और परिवार की आवश्यकता नही होती बल्कि ईमानदारी, लगन और देशभक्ति की जरुरत होती है। यदि सूरज की तरह चमकना है तो सूरज की तरह जलना भी पड़ता है। उनके यह शब्द जरा –जरा सी बात में हतोत्साहित युवाओं को नई उड़ान देने के लिये पैगाम और करोड़ों भारतीयों के लिये प्रेरणा बने रहेगें।  

    समाप्त……….

    ये भी पढ़ेः सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है

    India Missile Man APJ Abdul Kalam
    Preeti Rathore
    • Website

    पिछले 14 वर्षो से पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़ी हूँ। समाचार लेखन, विज्ञापन स्क्रिप्ट लेखन, आध्यात्मिक लेख लिखने के अलावा पत्रकारिता के शिक्षक के रुप में कार्य किया है। मैनें सीएसजेएमयू कानपुर से एम.जे.एम.सी, एम.एस.सी, बी.एड, एल.एल.बी,अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र हिन्दी विषय में परस्नातक एंव राजर्षि टण्डन मुक्त वि.वि. से पीजीडीएमएम की डिग्री प्राप्त की है। मैं अपनी वेबसाइट (Anantpratigya खबर) में पाठक वर्ग को सत्य और स्पष्ट जानकारी से सबंधित खबरें देने हेतु प्रयासरत् रहूँगीं।

    Keep Reading

    Csjmu Kanpur: बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’की टीम पहुँची विश्वविद्यालय

    ShriKrishna-Rukmini Vivah: “हे जगत-सुंदर! मैंने आपको पति रूप में वरण कर लिया है-

    Kanpur: बहू ने नौकर को सुपारी देकर ससुर का कराया कत्ल

    दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हुआ भयानक हादसा

    Kanpur Court: कोर्ट परिसर में नवनिर्मित हॉल का लोकार्पण

    Teacher’s Day 2026: शिक्षक दिवस है गुरुओं  के सम्मान का दिन

    View 1 Comment

    1 Comment

    1. Pingback: UP Weather: कानपुर समेत कई शहरों में दिन में धूप शाम को बारिश - anantpratigyakhabar.com

    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks

    96 रनों से न्यूजीलैंड को हराकर, भारत ने धरा अपने सिर पर जीत का ताज

    March 9, 2026

    शादियों में सोना चाँदी गिफ्ट देना नहीं होगा अब आसानः

    January 20, 2026

    Film Review: (लालो) ‘श्रीकृष्ण सदा सहायते”

    January 11, 2026

    UP Rain Alert: यू.पी. में 10 से अधिक जिलों में बाढ़ व जल भराव का खतरा

    July 20, 2026

    Guru Purnima 2026: गुरु साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः

    July 29, 2026
    Latest Posts

    Csjmu Kanpur: बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’की टीम पहुँची विश्वविद्यालय

    September 10, 2026

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Recent Posts
    • Csjmu Kanpur: बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’की टीम पहुँची विश्वविद्यालय
    • ShriKrishna-Rukmini Vivah: “हे जगत-सुंदर! मैंने आपको पति रूप में वरण कर लिया है-
    • Kanpur: बहू ने नौकर को सुपारी देकर ससुर का कराया कत्ल
    • दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हुआ भयानक हादसा
    • Kanpur Court: कोर्ट परिसर में नवनिर्मित हॉल का लोकार्पण

    Csjmu Kanpur: बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’की टीम पहुँची विश्वविद्यालय

    September 10, 2026

    ShriKrishna-Rukmini Vivah: “हे जगत-सुंदर! मैंने आपको पति रूप में वरण कर लिया है-

    September 9, 2026

    Kanpur: बहू ने नौकर को सुपारी देकर ससुर का कराया कत्ल

    September 8, 2026

    दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हुआ भयानक हादसा

    September 7, 2026
    Smart Investing: A Beginner’s Guide to Growing Your Money Wisely
    Facebook Instagram
    © 2026 Anantpratigyakhabar. Designed by FutureZenGroup.
    • About Us
    • Privacy
    • Terms
    • Cookie
    • Contact Us
    • Copyright

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.