Kanpur Nagar: दिनांक 14 मई दिन गुरुवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर की चकरपुर मंडी में सिलेंडर के फटने से लगी आग ने गर्मी में भारी तबाही मचा दी है। धुआँ से चकरपुर मंडी अंधकार में डूब गई तो आसमान में धुय़ें के बादल मंडराने लगे। इस भारी दुर्घटना में किसी की जान की हानि तो नहीं हुई है लेकिन माल की तबाही से यहाँ के दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है।
समय पर पहुँची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू तो पा लिया लेकिन इस आग से 40 से अधिक आढ़तियों की दुकानें खाक होने से वह दिवालिया हो गये है। तपती गर्मी में दुकानदारों रोजी रोटी उजड़ गई है। जिसके कारण अब वह अपने नुकसान की भरपाई के लिये प्रशासन से उम्मीद लगाये बैठे हुये है।
…समाप्त……
ये भी पढ़ेः 9 शुभ चिन्ह है, घर की सुख समृद्धि के प्रतीक

