ICSE Board Result: दिनांक 30 अप्रैल दिन गुरुवार को काउंसिल फॉर दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट के अधीन आईसीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी हो गये है। जिसके बाद मेधावियों में उत्साह की लहर दौड़ उठी है। कानपुर की छात्राओं ने अपने परिणामों का परचम पूरे देश में लहरा कर देश के साथ शहर का भी नाम रोशन कर दिया है।
नेशनल टॉपर रही शीलिंग हाउस स्कूल की 12वीं की छात्रा ओजस्वित पसरीचा ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त करके एक नया ऐतिहासिक तोहफा शहरवासियों को दिया है। वहीं 10वीं की छात्रा श्रेष्ठी सिंह और वीरेन्द्र स्वरुप की छात्रा अनन्या गर्ग ने 99.80 प्रतिशत अंक प्राप्त करके शहर में अपनी सफलता का परचम लहराया है। कानपुर शहर के आईसीएसई बोर्ड का परिणाम 99 प्रतिशत रहा। मेधावियों की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिये एक मार्गदर्शक के रुप में उभरेगी और देश के होनहारो के लिये सफलता की नई ऊंचाईयों के मार्ग को प्रशस्त करेगी।
..समाप्त….
ये भी पढे़ः चाइनीज मांझे के उपयोग, व्यापार एंव संग्रहण पर है, पांच वर्ष की जेल व जुर्माना


1 Comment
Pingback: वर्तमान पत्रकारों को लेना चाहिये, देवर्षि नारद जी से प्रेरणा - anantpratigyakhabar.com