Mango:गर्मी के मौसम में फलों के राजा आम भारतीय लोगों के लिये सबसे पंसददीदा फलों में है। जिसे लोग बेहद चांव से खाना पसंद करते है। भारत देश में आम की सैंकड़ों किस्मों की उपज की जाती है। लेकिन इनमें से दशहरी, लंगड़ा, चौसा अल्फांसों किस्में ऐसी है जो सबसे बेहतर उपज के कारण प्रसिद्ध है और इन किस्मों के आम बेहद रसीले और मीठे स्वादिष्ट होते है। इनमें विटामिन्स और पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाये जाते है।
मीठा दशहरी आम है बेहद स्वादिष्ट
आम की स्वाद सुगंध पसंद के आधार पर सबसे मीठा दशहरी लखनऊ मलिहाबाद में उगाया जाने वाला उत्तर भारत के आमों में बेहद लोकप्रिय है। पतले छिलके और अधिक गुदेदार मीठे स्वादिष्ट आमों की श्रेणी में आते है। इस आम की उत्पत्ति की शुरुआत 18 वीं शताब्दी पूर्व लखनऊ के पास स्थित काकोरी क्षेत्र के दशहरी गांव में हुई थी।

यहाँ पर आज भी आम के सैकड़ों वर्ष पुराने पेड़ उत्तर प्रदेश सरकार के संरक्षण में है। इस आम के पेड़ को घर में बड़े गमलों में भी आसानी से लगाया जा सकता है। और यह दो से तीन वर्ष में फल देना प्रारम्भ कर देते है।
अल्फांसो है, आमों का राजा
लंगड़ा आम बनारस में उगाया जाने वाला हरे रंग का आम है। पकने के बाद भी इसके रंग में कोई परिवर्तन नही होता है। इसके रंग से इसको आसानी से पहचाना जा सकता है। इसका स्वाद खट्टा मीठा रसीला होता है। चौसा आम की उपज पाकिस्तान में ज्यादा होती है। और यह बिहार राज्य के लोकप्रिय आम है। इसका स्वाद रसीला और यह पकने के बाद पीला रंग का हो जाता है। अल्फांसो आम गोवा और महाराष्ट्र में बहुतायत पाया जाता है यह अपनी बनावट और रंग के कारण आमों का राजा कहा जाता है। यह सुगंधित और फाइबर मुक्त स्वादिष्ट होता है।
…समाप्त…..
ये भी पढ़ेः Ketan Agarwal Case: निर्दोष की जिदंगी लेकर सुख की कल्पना है, व्यर्थ


1 Comment
Pingback: Himachal Pradesh Floods: बादल फटने से जन हलात अस्त व्यस्त - anantpratigyakhabar.com