Lucknow: भारत के रक्षा विनिर्माण क्षेत्र की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एक कुशल और भविष्य के लिए तैयार कार्यबल तैयार करना होगा। यह वक्तव्य रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को लखनऊ में आयोजित PM-SETU इंडस्ट्री कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए दिया। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से इस कॉन्क्लेव का आयोजन किया था।
इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य व्यावसायिक शिक्षा में उद्योगों की भागीदारी को मजबूती प्रदान करना है। जिससे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों ITIs को विश्व स्तरीय उत्कृष्टता केंद्रों में बदला जा सके। अपने वक्तव्य को आगे बढ़ाते हुये इन्होंने बताया कि रक्षा विनिर्माण, एयरोस्पेस, इलेक्ट्रॉनिक्स, ड्रोन रोबोटिक्स और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग में भारत की महत्वाकांक्षाओं के लिए बड़ी संख्या में कुशल लोगों की जरूरत होगी।
औद्योगिक आधार और स्किल इकोसिस्टम को एक साथ होगा, बढ़ना
भारत को आत्मनिर्भर बनाने के सफल प्रयास के लिये औद्योगिक आधार और मजबूत स्किल इकोसिस्टम को एक साथ बढ़ना होगा। और नारा देते हुये कहा कि यदि आत्मनिर्भर रक्षा उद्योग बनाना है तो आत्मनिर्भर प्रतिभा पाइप लाइन भी बनानी होगी। प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेड ITIs का यह मॉडल सरकार उद्योग और प्रशिक्षण संस्थानों के बीच साझेदारी का है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि PM-SETU केवल मशीनें लगाने के बारे में नहीं है। बल्कि यह भारत में व्यावसायिक शिक्षा की एक नई संस्कृति के निर्माण के विषय में है। और उद्योगों से आग्रह किया कि उद्योग आगे बढ़कर कौशल आवश्यकताओं की पहचान करने, पाठ्यक्रम को आकार देने के साथ उपकरणों के आधुनिकीकरण और प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण की व्यवस्था एवं रोजगार के अवसरों में मदद करें।
साथ ही कंपनियों को PM-SETU से जुड़ने आह्वान करते हुए कहा कि PM-SETU को सरकारी योजना कि तरह नहीं सहयोगी मिशन की तरह देखा जाना जरुरी है। इस कॉन्क्लेव में एचएएल, बीडीएल, ब्रह्मोस, एयरोस्पेस, एनएसडीसी जैसी कई बड़ी कंपनियों समेत उद्यमिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी, यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल मौजूद रहे।
समाप्त…….
News Source: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (ऑफिशियल फेसबुक पेज)
Photo Source: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (ऑफिशियल फेसबुक पेज)

