CM Yogi: हमारा उत्तर प्रदेश का युवा असीम ऊर्जा का केन्द्र है। पिछले 12 वर्षो में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में युवाओं को प्रधानमंत्री स्टार्टअप की योजनायें, डिजिटल भारत की योजनायें, मिशन रोजगार, एनईपी 2020 जैसे कई प्लेटफार्म में लाखों युवाओं को नौकरी मिल रही है। यह वक्तव्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्य नाथ गाजीपर में 692 करोड़ की 268 परियोजनाओ के लोकार्पण शिलान्यास में सम्मिलित हुये और अपने अधिकारिक एक्स अकाउंट में पोस्ट साझा की।
जिसमें उन्होंने बताया कि केवल उत्तर प्रदेश में पिछले 9 वर्षो में 9 लाख से ज्यादा बिना किसी सिफारिश के नौकरी दी गयी है। इस भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई और सभी चयन योग्यता के आधार पर पारदर्शी रहे।
उन्होंने अपने वक्तव्य को आगे बढ़ाते हुये कहा कि प्रदेश सरकार की नीति को पूरी तरह पारदर्शी है उत्तर प्रदेश में सरकारी पद पर नौकरी पाने के लिये अब पैसे और पहुँच की जरुरत नहीं है। अन्नदाता किसान के लिये फसल ऋण माफी, प्रधानमंत्री सम्मान निधि प्रत्येक किसान को उपलब्ध कराने कार्य किया गया है। 692 करोड़ की परियोजनायें चलायी जा रही है। यह तो शुरुआत है इससे बड़ी परियोजनायें जनपद में लाने का कार्य भी प्रगति पर है।
समाप्त……
खबर का स्त्रोतः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अधिकारिक X/Twiter अकाउंट @myogiadityanath
फोटो स्त्रोतःफेसबुक पेज CM Govt. of UP
दिनांकः 30 जुलाई 2026, गुरुवार

