Eating Fruits for Navratri : नवरात्री के नौ दिनों के व्रत में ऊर्जावान बने रहने के लिये यह सोचना बेहद मुश्किल कार्य लगता है कि इन नौ दिनों के व्रत में ऐसा क्या खाये जो सेहद को भी फिट रखे और पौष्टिक भी हो क्योंकि नौ दिनों के व्रत में ज्यादातर लोग आलू को सबसे सरल और शुद्ध समझकर उसका सेवन कर लेते है। लेकिन आलू में सबसे अधिक वसा की मात्रा पायी जाती है। जिसके लगातार सेवन से शरीर में वसा और शुगर की मात्रा में बढ़ोत्तरी होने लगती है विशेषज्ञों के अनुसार यह शुगर की मात्रा और वसा ह्दय से संबंधित विकारों के लिये बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है।

इसके अलावा सिघांडे और कूट्टू के आटे के पूड़ी पराठे भी रोजाना खाना हानिकारक हो सकता है। क्योंकि तेल, घी में मौजूद वसा आपके शरीर की कोशिकाओं में वसा की मात्रा को बढ़ा देती है। जिससे मोटापा और ह्दय संबंधित समस्यायें बढ़ सकती है। इस लिये नवरात्री के नौ दिन के व्रत में फलों का अधिक से अधिक उपयोग करने से शरीर स्वस्थ और ऊर्जा से भरपूर रहता है।
ह्दय को स्वस्थ रखने वाले वसामुक्त और विटामिन्स और पौष्टिक फलों की बीत की जाये तो स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, अनार, पाइनएपल, सेब, पपीता, संतरा और केला ऐसे फल है जो फाइबर प्रोटीन युक्त होने के साथ ह्दय को मजबूत बनाने और रक्तसंचार को बढ़ाने में मददगार होते है।
………समाप्त……………

