Csjmu Kanpur: आज के भागदौड़ भरी जिन्दगी के दौर में महिलाओं को आत्मनिर्भता के साथ स्वयं की सुरक्षा का ख्याल रखना बेहद जरुरी है। जिसको ध्यान में रखते हुये छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में एनएसएस और फिजिकल एजुकेशन विभाग के सयुक्त तत्वाधान में 8 अप्रैल से छात्राओं के लिये निशुल्क सेल्फ डिफेंस की कक्षायें संचालित की जा रही है।
इसका उद्घाटन कुलपति विनय पाठक द्वारा किया जायेगा जबकि कार्यक्रम का संचालन डॉ0 वन्दना पाठक करेंगी और समन्वयक डॉ ममता तिवारी रहेंगीं।
……..समाप्त………..

