
President Droupadi Murmu: श्रीकृष्ण जिसको बुलायें, वह नंगे पाँव दौड़ा चला आये, कुछ ऐसा ही ऐतिहासिक दौर भारत देश में पहली बार भक्ति और श्रद्धा का श्रीकृषण की नगरी मथुरा में दिनांक 21 मार्च दिन शनिवार को देखने को मिला है। जब देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कदम जगत विधाता श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा की पावन भूमि पर पड़े। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब भारत देश में किसी राष्ट्रपति नें 21 किलोमीटर की गोवर्धन परिक्रमा नंगे पाँव की है।

बता दें कि भारत कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च से 21 मार्च तक तीन दिवसीय वृंदावन यात्रा पर थी। इस यात्रा में प्रथम दिन प्रेम मंदिर पहुँच कर श्रीराधा कृष्ण के दिव्य रुप के दर्शन किये दूसरे दिन प्रेमानन्द महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद तीसरे दिन गोवर्धन पर्वत के पास स्थित दानघाची मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना करके 21 किलोमीटर की परिक्रमा नंगे पाँव की ।
आज के दौर में ईश्वर की भक्ति से दूर होते युवाओं के लिये भी एक प्रेरणा है जो तनिक सी दौलत सोहरत के नशे में चूर होकर भक्ति औऱ संस्कारों से दूर होते जा रहे है। माना की ईश्वर स्वयं प्रकट नहीं होते आपके व्यवधानों को दूर करने के लिये लेकिन यदि आपका ह्दय ईश्वर के लिये सच्चे मन से समर्पित है तो ईश्वर आपके रास्ते में आने वाले काटों को भी फूलों में बदल देते है।
….समाप्त……..
