Kanpur News: संगीत की मल्लिका मालिनी अवस्थी ने सीएसजेएमयू के वीरांगना लक्ष्मीबाई ऑडिटोरियम में श्रीकृष्ण के भक्तिमय गीत एंव बनारसी संगीत से समा बांधा। दिनांक 8 मार्च दिन रविवार को संगीताजंलि सांस्कृतिक संस्थान एंव इनरव्हील क्लब के सौजन्य से होली उत्सव के अवसर पर ‘गुलाब बाड़ी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि यति संकल्प संस्थान की सचिव श्रीमती नीतू सिंह ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

संयुक्त सचिव कविता सिंह एंव उनकी छात्राओं द्वारा विद्यादायिनी सरस्वती वन्दना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। संगीताजंलि संस्थान की अध्यक्ष डॉ. रोचना विश्नोई के अनुसार अवध के नवाब द्वारा शुरु की गई गुलाब बाड़ी परपंरा बनारस की सदियों से चली आ रही परपंरा है। इसमें गुलाब की पंखुड़ियों से होली खेल कर होली उत्सव मनाया जाता है। कार्यक्रम में लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने सावरें ने लाल कर डालो………जैसे गीतों से होली पर आधारित कार्यक्रम को श्रीकृष्ण की भक्ति में रम कर अपने सुरीली आवाज के रंगों से भर दिया।

इसके अलावा इन्होंने अपनी प्रस्तुति में दादरा और चैती आदि शैलियों का भी प्रयोग किया। संगत देने वाले कलाकारों ने सारंगी, ढोलक, तबले और हारमोनियम पर साज छेड़ कर महौल को बनारसी संगीत से मधुरमयी बनाया। कार्यक्रम में डॉ. मनीषा अग्रवाल, मनीषा बाजपेई, शोभा अग्निहोत्री और नीतू आदि समाजसेवी महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एमएलसी सलिल विश्नोई, डॉ आदर्श त्रिपाठी, प्रो. इन्द्रमोहन रोहतगी, डॉ. अंगद सिंह, डॉ. रीता वर्मा आदि मौजूद रहे।

