T20 World Cup 2026: दिनांक 8 मार्च दिन रविवार को अहमदाबाद में आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिये खेले गये मैच में भारत ने तीसरी बार मैच का खिताब हासिल कर जीत का ताज अपने सिर पर धर लिया है। 96 रनों से न्यूजीलैंड को हरा कर टी20 वर्ल्ड कप में भारत विश्व विजेता बनकर उभरा। टॉस जीतने के बाद न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 256 रनों के लक्ष्य न्यूजीलैंड के सामने रखा था।
भारतीय टीम के खिलाड़ी अभिषेक ने 6 चौके और 3 छक्के लगाते हुये 21 गेंदों पर 52 रन बनाए और संजू सैमसन ने 8 छक्के और पाँच चौके लगाते हुये 46 गेंदों पर 89 रन हासिल किये। 15 वें ओवर तक पहुँचते-पहुँचते भारत ने 185 से 90 का स्कोर बना लिया था। जो भारतीय टीम के लिये बड़ी उपल्ब्धि साबित हुई।

ईशान किशन ने रफ्तारी से बल्लेबाजी करते हुये 25 गेंदों में 54 रन बनाकर शानदार पारी खेली इसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। तेज रफ्तार बल्लेबाज हार्दिक पाण्डया ने चौके और छक्के लगाकर 28 गेंदों पर 52 रन बनाये। जिसकी वजह से भारतीय टीम जीत के लक्ष्य के करीब पहुँच सकी। वहीं शिवम दुबे ने आखिरी ओवर में 8 गेंदों में 26 रन बनाए। जिसके बाद भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 256 रनों का लक्ष्य रखा और न्यूजीलैंड 159 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड की ओर से फिन एलन और सीफर्ट द्वारा मैच की शुरुआत गयी थी। जबकि भारत की ओर से हार्दिक पाण्डया, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन ने अपनी तुफानी बल्लेबाजी से सबको चौका दिया और जीत का खिताब भारत के नाम कर लिया।
…समाप्त……..

