Kanpur News: कानपुर के रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी द्वारा अपनी बहू को बेरहमी से पीटे जाने का मामला बेहद भयावह है। समाज के कुछ लोगों की मानसिकता इतनी गिर चुकी है कि वह इंसानी समझ से परे हो गये है। इंसानियत और रिश्तों को तार-तार करने वाला यह दौर मानवता को खत्म सा करता चला जा रहा है। इस दौर के कुछ लोग पैसो के रंग में रम कर भौतिक सुखो को सब कुछ समझ बैठे है। वह भूलते जा रहे है
कानपुर चकेरी का दहेजलोभी ससुर द्वारा बहू से मारपीट का कृत्य दौलत के लिये रिश्तों की मर्यादा लांघने और इंसानियत खत्म करने की घिनौनी वारदात के रुप में सामने आयी है।
ससुर की मांग थी 2 बीघा जमीन और 20 लाख रुपये
शहर के चकेरी थाना क्षेत्र आनंद नगर का रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी सुशील दुबे का सोशल मीडिया पर इस सनसनीखेज वायरल होते वीडियो में ससुर बेरहमी से अपनी बहु को मारते पीटते दिख रहा है जिसको देखने के बाद पुलिस हरकत में आयी आरोपी ससुर को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया।
महिला नें अपने ससुर के खिलाफ दिये गये बयान में कहा कि ससुर उससे दहेज की आये दिन नई मांग किया करते है। महिला का कहना है कि पिता जी ने बड़ी मुश्किलों से शादी की और ससुराल वालों को रकम भी नगद दी । इन सबके बावजूद ससुराल वालों की दहेज की मांग दिनों दिन बढ़ती जा रही थी और नौबत इस हद तक हो गई कि अब ससुर 2 बीखा जमीन और 20 लाख नगद मागं रहे थे। जिसको न पूरी होने पर ससुर बाल घसीटे कपड़े फाड़ने के साथ मारपीट की । जिसकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
……समाप्त…………
ये भी पढ़ेः अक्षय तृतीय पर शुक्र के राशि परिवर्तन के योग


1 Comment
Pingback: Csjmu Kanpur: उदन्त मार्तण्ड से पत्रकारिता का आज तक का सफर - anantpratigyakhabar.com