CM Yogi: दिनांक 19 मार्च दिन गुरुवार को चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस एवं नव संवत्सर विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ के अवसर पर श्री अयोध्या धाम स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में पूज्य संतों की उपस्थिति में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी ने श्रीराम यंत्र की विधिवत प्रतिष्ठापना की तथा उपस्थित जनमानस को संबोधित किया।
इस पावन अवसर पर माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के साथ मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्य नाथ भी उपस्थित रहे। यह दिव्य अनुष्ठान राष्ट्र की आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करते हुए लोकमंगल, सांस्कृतिक समृद्धि एवं सनातन मूल्यों के संवर्धन का प्रेरक आधार बनेगा।
…समाप्त………

