BRICS Summit 2026: राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम प्रगति मैदान में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुए 18वें दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में वैश्विक चुनौतियां ध्यान का केन्द्र बनी। भारत की अध्यक्षता में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 पर पूरे देशवासियों की नजर टिकी हुई थी। क्योंकि पहली बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में दुनिया भर के 11 देश शामिल हुए।
रुस में आयोजित हुआ था पहला (BRIC) शिखर सम्मेलन
2006 में ब्राजील, रूस भारत और चीन आदि चार देशों की संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक हुई थी। इस बैठक में सम्मेलन को (BRIC) नाम दिया गया था।2009 में औपचारिक तौर पर सर्वप्रथम रुस के येकातेरिनबर्ग में ब्रिक शिखर सम्मेलन की शुरुआत हुई। जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका के शामिल होने से (BRIC) शिखर सम्मेलन को (BRICS) कहा जाने लगा।
अब 2026 में राजधानी दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन ने तेजी से वैश्विक स्तर की ओर आगे बढ़ते हुए दुनिया के 11 देशों को शामिल कर लिया है। जिसमें भारत, ब्राजील, रुस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात इंडोनेशिया के राष्ट्रध्यक्षों ने हिस्सा लिया।

ब्रिक्स सम्मेलन 2026 थीम के चार स्तंभ लचीलापन, नवाचार, सहयोग और सतत विकास विशेष चर्चा का विषय बनी। इसमें स्वास्थ्य, आर्थिक, जलवायु परिवर्तन आदि संकटों से निपटने हेतु देश को अग्रसरित करने के प्रयासो पर जोर देते हुए ध्यान केन्द्रित किया गया।
News & Photo Source: PIB
ये भी पढ़ेः Hindi Diwas2026:हिन्दी भाषा देश की संस्कृति एकता की पहचान

