UP Rain Alert: बाबा भोलेनाथ के प्रिय दिन सावन आने को कुछ ही दिन शेष बाकी रह गये है। ऐसे में उत्तर प्रदेश का मानसून भी अपने चरम पर पहुँच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहाँपुर, संभल, कासगंज, बदायूं, एटा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, और बरेली समेत 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुये रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

जबकि लखनऊ, कानपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मथुरा, फिरोजाबाद, इटावा, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, गोंडा, अयोध्या, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, आजमगढ़, जौनपुर और भदोही समेत लगभग 30 जिलों में आंधी पानी के साथ मानसून पहुँच चुका है, और यहाँ पर ऑरेंज अलर्ट घोषित है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी आंधी, बारिश और बिजली कड़कने की आशंका को देखते हुये येलो अलर्ट जारी किया गया है।
शारदा और हिंडन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर
लखीमपुर खीरी, वाराणसी, प्रयागराज, गाजियाबाद में भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। लखीमपुर खीरी की शारदा नदी और गाजियाबाद में हिंडन नदी का जल खतरे के निशान से ऊपर उठ चुका है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुये प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से सिटी फॉरेस्ट पार्क का निचला हिस्सा जल में डूबता जा रहा है। भारी बारिश के चलते नोएडा के भी कई सेक्टरों में बरसात का पानी भर गया है।

कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे फसलों की देखभाल का विशेष ध्यान दें। भारी बारिश के नुकसान से बचने के लिये काटी गई फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखें। प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे में 2 से 4 सेमी बारिश दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्य नाथ लगातार अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पेज के जरिये सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किये हैं।
समाप्त………
ये भी पढे़ः 12 ज्योतिर्लिंगो में प्रथम ज्योतिर्लिंग है, सोमनाथ

