Close Menu
anantpratigyakhabar.com
    What's Hot

    आदि से अनन्त है, पत्रकारिता का अस्तित्व

    May 31, 2026

    हिन्दी पत्रकारिता के 200 पूर्ण होने पर सीएसजेएमयू में “गौरव गाथा” का विमोचन

    May 30, 2026

    UP News:बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल गिरने से 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आदि से अनन्त है, पत्रकारिता का अस्तित्व
    • हिन्दी पत्रकारिता के 200 पूर्ण होने पर सीएसजेएमयू में “गौरव गाथा” का विमोचन
    • UP News:बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल गिरने से 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत
    • हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिहं की अग्रिम जमानत की रद्द
    • तमिलनाडु के सीएम ने की पीएम मोदी से मुलाकात
    • गर्मी में शिफॉन फैब्रिक देता है, चार्मिंग और गॉर्जियस लुक
    • Weather News: भीषण गर्मी के बाद आंधी तूफान का अलर्ट जारी
    • Kanpur News: बाइक भिड़ंत का विवाद और सड़क पर कत्ल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    anantpratigyakhabar.comanantpratigyakhabar.com
    Magazine
    Monday, June 1
    • Home
    • देश
    • मनोरंजन
    • धर्म और अध्यात्म
    • स्वास्थ्य और लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • खेल अपडेट
    • नई खबरें
    • और खबरें
    • Web Stories
    anantpratigyakhabar.com
    Home » 12 ज्योतिर्लिंगो में प्रथम ज्योतिर्लिंग है, सोमनाथ

    12 ज्योतिर्लिंगो में प्रथम ज्योतिर्लिंग है, सोमनाथ

    Somnath Swabhiman Parv:
    Preeti RathoreBy Preeti RathoreMay 11, 2026Updated:May 12, 2026 और खबरें 1 Comment3 Mins Read
    Somnath Swabhiman Parv.
    Somnath Swabhiman Parv.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Somnath Swabhiman Parv: सोमनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित एक भव्य मंदिर है।  मान्यता है कि राजा दक्ष के श्राप से बचने के लिये चंद्रदेव ने इस मंदिर में घोर तपस्या की तब भगवान शिव उनकी तपस्या से प्रसन्न हुये और उन्हें श्राप से मुक्त करने के उपरांत इसी मंदिर में स्थापित हो गये। तभी से यह मंदिर सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के नाम से प्रसिद्ध हो गया। यह बेहद प्राचीन मंदिर गुजरात के वेरावल जिले में सागर के किनारे भव्य रुप में स्थित है। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से स्थापित प्रथम ज्योतिर्लिंग माना जाता है।

    बार-बार नष्ट होने के बाद पुनः निर्मित होता है, मंदिर

    पौराणिक कथाओं के अनुसार सोमनाथ मंदिर को चंद्रदेव ने सोने से बनवाया था और बाद में रावण ने इसे चांदी का बनवा दिया और फिर जगतविधाता श्रीकृष्ण ने इस मंदिर का निर्माण चदंन से करवाया था। इस मंदिर के विषय में यह भी कहा जाता है कि श्री कृष्ण ने  सोमनाथ मंदिर में अपनी देह का त्याग किया था। इसकी  सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह मंदिर बार- बार नष्ट होने के उपरांत  पुनः निर्मित होता है। 17 बार आक्रमण किये जाने के बाद भी यह मंदिर अपने भव्य रुप में आज भी स्थापित है।

    2026 में मंदिर पर पहले आक्रमण के हुये 1000 वर्ष

    1026 में सोमनाथ पर पहला हमला महमूद गजनवी ने किया जिससे मंदिर की भारी क्षति हुई थी। 2026 में इस आक्रमण के 1000 वर्ष बीतने एंव आजादी के बाद 1951 में सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा पुनः निर्माण कार्य कराये जाने के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 मई से 11 मई तक ‘ सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का आयोजन किया गया। इसमें धर्म और संस्कृति ध्यान का केन्द्र रहा। इस भव्य अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मंदिर की समृद्धशाली  विरासत की सरहाना करते हुये इसके वैभव और गौरवशाली इतिहास को याद किया गया।

    इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण में कहा कि सोमनाथ मंदिर का यह आयोजन केवल धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन नही बल्कि यह पुर्नजागरण का उत्सव है। इस मंदिर को पत्थर का ढांचा समझ कर आक्रमण करने वाले भारत की आत्मा को नहीं समझ सके कि भारत को कोई झुका नही सकता है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ ने अपने वक्तव्य में कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में सनातन धर्म से जुड़े तीर्थ स्थल अपने वैभव को पुनः प्राप्त कर रहे है। यह हमारे देश के लिये बेहद गौरव की बात है।

    ..समाप्त…….

    ये भी पढ़ेः वृद्ध अवतार में प्रभु श्रीराम से पहली बार मिले थे, हनुमान जी

    India Somnath Swabhiman Parv
    Preeti Rathore
    • Website

    पिछले 14 वर्षो से पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़ी हूँ। समाचार लेखन, विज्ञापन स्क्रिप्ट लेखन, आध्यात्मिक लेख लिखने के अलावा पत्रकारिता के शिक्षक के रुप में कार्य किया है। मैनें सीएसजेएमयू कानपुर से एम.जे.एम.सी, एम.एस.सी, बी.एड, एल.एल.बी,अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र हिन्दी विषय में परस्नातक एंव राजर्षि टण्डन मुक्त वि.वि. से पीजीडीएमएम की डिग्री प्राप्त की है। मैं अपनी वेबसाइट (Anantpratigya खबर) में पाठक वर्ग को सत्य और स्पष्ट जानकारी से सबंधित खबरें देने हेतु प्रयासरत् रहूँगीं।

    Keep Reading

    आदि से अनन्त है, पत्रकारिता का अस्तित्व

    हिन्दी पत्रकारिता के 200 पूर्ण होने पर सीएसजेएमयू में “गौरव गाथा” का विमोचन

    UP News:बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल गिरने से 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत

    हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिहं की अग्रिम जमानत की रद्द

    तमिलनाडु के सीएम ने की पीएम मोदी से मुलाकात

    गर्मी में शिफॉन फैब्रिक देता है, चार्मिंग और गॉर्जियस लुक

    View 1 Comment

    1 Comment

    1. Pingback: PM Modi: पेट्रोल, डीजल का करें कम से कम इस्तेमाल - anantpratigyakhabar.com

    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks

    CMYogi: वन्यजीव की सुरक्षा को प्राथमिकता

    February 10, 2026

    रात के समय भोजन में ले लाइट डाइट

    February 17, 2026

    सूरजमुखी का पौधा है, बेहद उपयोगी

    February 27, 2026

    चदंन रखता है,त्वचा को बेदाग और गोराः

    January 18, 2026
    Latest Posts

    हिन्दी पत्रकारिता के 200 पूर्ण होने पर सीएसजेएमयू में “गौरव गाथा” का विमोचन

    May 30, 2026

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Smart Investing: A Beginner’s Guide to Growing Your Money Wisely
    Facebook Instagram
    © 2026 Anantpratigyakhabar. Designed by FutureZenGroup.
    • About Us
    • Privacy
    • Terms
    • Cookie
    • Contact Us
    • Copyright

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.