PM Modi: 11 मई दिन सोमवार को गुजरात के वेलावर जिले में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण में ऑनलाइन शिक्षा और नौकरी पेशा लोगों से ऑनलाइन कार्य करने की बात कही है। साथ ही देश में डीजल और पेट्रोल की बढ़ती खपत को रोकने के उद्देश्य से कम से कम इस्तेमाल करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि देशवासियों को कोविड कालीन व्यवस्था को बनाये रखते हुये ऑनलाइन कार्य करना चाहिये पेट्रोल और डीजल की कम खपत के लिये बैटरी से चलने वाले वाहनों का इस्तेमाल ज्यादा ,से ज्यादा जरुरी है।
पश्चिम एशिया का संकट है, भारी संकट
देशवासियों को विदेश यात्रा और विदेशी वस्तुओं से परहेज करना चाहिये। अपने भाषण को आगे बढ़ाते हुये कहा कि पिछले कई वर्षो से दुनियां आर्थिक प्राकृतिक संकटों से जूझ रही है इससे भारत देश भी अछूता नही रहा है। जिसके कारण देश का आम जनमानस बुरी तरह से प्रभावित हुआ है और अभी तक उन समस्याओं से पूरी तरह से उबरने में असफल है।
इस दशक की सबसे बड़ी समस्या पश्चिम एशिया का संकट भारी संकटों की श्रेणी में है, हमारे देश के देशवासियों ने सभी आने वाले संकटों का डट कर मुकाबला किया है। और आगे भी एकजुट होकर संकटों से निपटने में सफल रहेगें।
…समाप्त………
ये भी पढेृः 12 ज्योतिर्लिंगो में प्रथम ज्योतिर्लिंग है, सोमनाथ


1 Comment
Pingback: बडे़ मंगल पर भण्डारे और शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन - anantpratigyakhabar.com