Columbia Olympiad 2026: कोलंबिया ओलंपियाड कोलंबिया के बुकारामांगा में आयोजित 56 वें अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड में कोलंबिया की संस्कृति और संगीत की झलकियां दिखाई दी। 56 वें इटंरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड (IPhO) में 85 से अधिक देशों के 350 से अधिक छात्र खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। खास बात यह है कि इस बार टीम इंडिया अपने पूरे जोश के साथ कोलंबिया ओलंपियाड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
5 घंटे की थ्योरी परीक्षा में मैकेनिक्स, इलेक्ट्रिसिटी, मैग्नेटिज्म, ऑप्टिक्स, मार्डन फिजिक्स एंव थर्मो डायनेमिक्स से जुड़े कठिन सवाल थे। जिनको हल करने के बाद 5 घंटे की ही प्रैक्टिकल परीक्षा में भी भारतीयों नें शानदार प्रदर्शन करके 5 गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।

प्रधानमंत्री माननीय मोदी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर भारतीय दल को दी बधाई
इस खास अवसर पर देश के प्रधानमंत्री माननीय मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भारतीय दल के पुणे महाराष्ट्र के कनिष्क जैन, मध्य प्रदेश इंदौर के रिद्धेश अनंत बेंडले, नई दिल्ली द्वारिका ऋषित गर्ग, मुंबई महाराष्ट्र से श्रेष्ठ सुरैया और अहमदाबाद गुजरात के स्वरित जोशी को शानदार प्रदर्शन के लिये बधाई एंव शुभकामनायें दी है।
और कहा है कि यह उपलब्धि हमारे देश के युवाओं की शक्ति असीमित क्षमता और विज्ञान एवं अनुसंधान के प्रति उनके जुनून का एक और उदाहरण है। यह भी उतना ही सराहनीय है कि पिछले एक दशक में हमारे छात्रों ने इस मंच के विभिन्न संस्करणों में असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है।
..समाप्त…..
ये भी पढे़ः कानपुर में आनंदेश्वर धाम से सिद्धनाथ धाम तक गंगा उफनाई

