Close Menu
anantpratigyakhabar.com
    What's Hot

    Csjmu Kanpur: बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’की टीम पहुँची विश्वविद्यालय

    September 10, 2026

    ShriKrishna-Rukmini Vivah: “हे जगत-सुंदर! मैंने आपको पति रूप में वरण कर लिया है-

    September 9, 2026

    Kanpur: बहू ने नौकर को सुपारी देकर ससुर का कराया कत्ल

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Csjmu Kanpur: बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’की टीम पहुँची विश्वविद्यालय
    • ShriKrishna-Rukmini Vivah: “हे जगत-सुंदर! मैंने आपको पति रूप में वरण कर लिया है-
    • Kanpur: बहू ने नौकर को सुपारी देकर ससुर का कराया कत्ल
    • दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हुआ भयानक हादसा
    • Kanpur Court: कोर्ट परिसर में नवनिर्मित हॉल का लोकार्पण
    • Teacher’s Day 2026: शिक्षक दिवस है गुरुओं  के सम्मान का दिन
    • Kanpur: जे.के. मंदिर में सजी शहर की सबसे बड़ी झांकी
    • Devki –Vasudev Vivah: गूंजी थी शहनाई, भविष्यवाणी से बदल गया काल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    anantpratigyakhabar.comanantpratigyakhabar.com
    Magazine
    Friday, September 11
    • Home
    • देश
    • मनोरंजन
    • धर्म और अध्यात्म
    • स्वास्थ्य और लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • खेल अपडेट
    • नई खबरें
    • और खबरें
    • Web Stories
    anantpratigyakhabar.com
    Home » Terms of Services » Lucknow Kanpur Expressway: यू.पी. की पहली इलैक्ट्रानिक टोल प्रणाली

    Lucknow Kanpur Expressway: यू.पी. की पहली इलैक्ट्रानिक टोल प्रणाली

    LucknowKanpur Expressway
    Preeti RathoreBy Preeti RathoreJuly 13, 2026Updated:July 14, 2026 देश 1 Comment3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    LucknowKanpur Expressway: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और कानपुर के बीच 6 लेन एक्सप्रेस वे बनकर तैयार हो गया है। अब लखनऊ-कानपुर का सफ़र लोगों के लिये बेहद आसान हो जायेगा। आज दिनांक 13 जुलाई दिन सोमवार को 63 किलोमीटर एक्सप्रेस वे का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्य नाथ ने किया। अब दोनों शहरों के बीच के सफर की दूरी मात्र 35 से 45 मिनट में तय की जा सकेगी। जबकि पहले यह यात्रा एनएच -27 से दो से तीन घंटे का समय लेती है।

    टोल संग्रह प्रणाली के माध्यम से स्वचालित कटेगा पैसा

    इस एक्सप्रेसवे की खासियत यह कि यह उत्तर प्रदेश का पहला   बैरियर रहित टोल प्लाजा होगा। जहां पर वाहनों को टोल देने के लिए रुकना नहीं होगा। इस बैरियर रहित टोल तकनीक में  इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली के माध्यम से स्वचालित पैसा स्वतः कट जाएगा।

    इससे लखनऊ-कानपुर के बीच यात्रा करने वालों के लिये जाम की समस्या से राहत मिलेगी। और टोल के लिये रुकने पर होने वाहनों के ईधन की खपत भी कम होगी। एनएचएआई की यह प्रणाली फास्टैग से भी ज्यादा एडवांस होगी।

    तेज गति पर एआई स्वतः काटेगा चलान

    केवल चार पहिया वाहनों के चलने अनुमति पर आधारित इस एक्सप्रेसवे की अधिकतम गति सीमा 120 किमी/घंटा होगी। इससे तेज गति होने पर एआई द्वारा स्वतः चलान काट दिया जायेगा। एक्सप्रेसवे की निगरानी हाई रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे, पैन टिल्ट कैमरे, रखेगें। ​​आपातकालीन स्थिति के लिये 15 से 20 मिनट की दूरी पर एम्बुलेंस की सुविधा समेत पेट्रोल पंप, ढाबा, वॉशरूम और पार्किंग की सुविधा भी यात्रियों को मिलेगी। रात्री के समय के सफर को मदेनजर रखते हुये लाइटिंग के भी पुख्ता इंतजाम किये गये है।

    शिक्षा एंव नौकरी पेशा लोगों सहित व्यापारियों की होगी समय की बचत

    पहले कानपुर से लखनऊ आने जाने में रोजाना शिक्षा या नौकरी पेशे के लोगों को 2 से 3 घंटे का सफर तय करना पड़ता था। जिससे अब राहत मिल सकेगी। कानपुर की प्रीति बताती है कि मैं कानपुर से लखनऊ जाते समय रास्ते में जाम की वजह से 4 साल बाद होने वाली हाल ही में शिक्षक भर्ती टीजीटी की प्रतियोगी परीक्षा 15 मिनट देरी से पहुँचने पर नहीं दे सकी। वही वकालत की पढ़ाई कर रही रोशनी बताती है कि उनका एआईबीई की परीक्षा भी जाम में फसने की वजह से छूट गयी। जिससे उनका समय, शिक्षा, धन का भारी नुकसान हुआ है। अब एक्सप्रेसवे बन जाने से आवाजाही में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलने के साथ समय की भी भारी बचत होगी।

    इसके अलावा कानपुर के चमड़ा और चिकनकारी भी लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे बन जाने से खुशी से फूले नही समा रहे है। उनका भी यही कहना कि एक कानपुर से लखनऊ माल लाने ले जाने में समय की बचत होने से व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी।

    समाप्त……

    ये भी पढ़ेः 7 ऐतिहासिक क्लॉक टावर है, कानपुर की शान और विरासत

    India Kanpur Nagar Lucknow UP
    Preeti Rathore
    • Website

    पिछले 14 वर्षो से पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़ी हूँ। समाचार लेखन, विज्ञापन स्क्रिप्ट लेखन, आध्यात्मिक लेख लिखने के अलावा पत्रकारिता के शिक्षक के रुप में कार्य किया है। मैनें सीएसजेएमयू कानपुर से एम.जे.एम.सी, एम.एस.सी, बी.एड, एल.एल.बी,अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र हिन्दी विषय में परस्नातक एंव राजर्षि टण्डन मुक्त वि.वि. से पीजीडीएमएम की डिग्री प्राप्त की है। मैं अपनी वेबसाइट (Anantpratigya खबर) में पाठक वर्ग को सत्य और स्पष्ट जानकारी से सबंधित खबरें देने हेतु प्रयासरत् रहूँगीं।

    Keep Reading

    Csjmu Kanpur: बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’की टीम पहुँची विश्वविद्यालय

    ShriKrishna-Rukmini Vivah: “हे जगत-सुंदर! मैंने आपको पति रूप में वरण कर लिया है-

    Kanpur: बहू ने नौकर को सुपारी देकर ससुर का कराया कत्ल

    दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हुआ भयानक हादसा

    Kanpur Court: कोर्ट परिसर में नवनिर्मित हॉल का लोकार्पण

    Teacher’s Day 2026: शिक्षक दिवस है गुरुओं  के सम्मान का दिन

    View 1 Comment

    1 Comment

    1. Pingback: Kanpur Nagar: कानपुर में आनंदेश्वर धाम से सिद्धनाथ धाम तक गंगा उफनाई - anantpratigyakhabar.com

    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks

    UP Heatwave: तपती गर्मी में झुलस रहे है, पशु पक्षी

    May 18, 2026

    8th Pay Commission:करोड़ों पेंशनर्स और सरकारी कर्मचारियों के लिये खुशखबरी

    July 5, 2026

    होली का त्योहार है, श्रीराधाकृष्ण के दिव्य मिलन का प्रतीक

    February 27, 2026

    12 ज्योतिर्लिंगो में प्रथम ज्योतिर्लिंग है, सोमनाथ

    May 11, 2026

    Devki –Vasudev Vivah: गूंजी थी शहनाई, भविष्यवाणी से बदल गया काल

    September 4, 2026
    Latest Posts

    Csjmu Kanpur: बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’की टीम पहुँची विश्वविद्यालय

    September 10, 2026

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Recent Posts
    • Csjmu Kanpur: बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’की टीम पहुँची विश्वविद्यालय
    • ShriKrishna-Rukmini Vivah: “हे जगत-सुंदर! मैंने आपको पति रूप में वरण कर लिया है-
    • Kanpur: बहू ने नौकर को सुपारी देकर ससुर का कराया कत्ल
    • दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हुआ भयानक हादसा
    • Kanpur Court: कोर्ट परिसर में नवनिर्मित हॉल का लोकार्पण

    Csjmu Kanpur: बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’की टीम पहुँची विश्वविद्यालय

    September 10, 2026

    ShriKrishna-Rukmini Vivah: “हे जगत-सुंदर! मैंने आपको पति रूप में वरण कर लिया है-

    September 9, 2026

    Kanpur: बहू ने नौकर को सुपारी देकर ससुर का कराया कत्ल

    September 8, 2026

    दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हुआ भयानक हादसा

    September 7, 2026
    Smart Investing: A Beginner’s Guide to Growing Your Money Wisely
    Facebook Instagram
    © 2026 Anantpratigyakhabar. Designed by FutureZenGroup.
    • About Us
    • Privacy
    • Terms
    • Cookie
    • Contact Us
    • Copyright

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.