World Youth Skills Day 2026: आधुनिकता और डिजिटलीकरण के युग में कौशल ही युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का एक मात्र साधन है। इस दौर में केवल शिक्षा की डिग्री लेना ही पर्याप्त नही है। वरन इसके साथ कौशल में पारंगत होना बेहद जरुरी है। प्रतिस्पर्धा के समय कपंनियां स्किल परक कार्य करने वाले युवाओं की तलाश में रहती है। ताकि वह अपनी कपंनी को अन्य की तुलना में बेहतर बनाने में सफल हो सके।
Gen Z जनरेशन के लिये स्किल परक कोर्स है, बेहतर विकल्प
इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुये विशेषज्ञों की माने तो Gen Z जनरेशन के लिये स्किल परक कोर्स सबसे बेहतर विकल्प है। स्किल परक कम समय में किये जाने वाले वे कोर्स हैं। जिन्हें 3 महीनें से एक वर्ष में पूरा करने के उपरांत आमदनी के बेहतर अवसर प्राप्त हो जाते है। इन कोर्सो का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थी वर्ग को किसी एक कार्य में इतनी दक्षता प्रदान कर देना है कि जिसके बाद उस कार्य को करने के दौरान शिकायत की कोई गुंजाइश ही न रह सके।
डिजिटल, ईवी और एआई स्किल्स का है, दौर
आज के समय में प्रमुखता से Gen Z जनरेशन द्वारा पसंद किये जाने वाले कोर्सो में डिजिटल, ईवी और एआई सर्वप्रथम स्थान लिये हुये है। क्योंकि आने वाला समय केवल एआई पर ही निर्भर रहने वाला है। इसके बाद इलेक्ट्रीशियन, मोबाइल रिपेयरिंग, डिजिटल मार्केटिंग, वीडियो एडिटिंग, नर्सिंग असिस्टेंट, सोलर टेक्निशियन आदि कोर्सो भी स्किल्स कोर्सो के अच्छे विकल्प है। इन कोर्स को करने के उपरांत शुरुआती दौर में 25 से 30 हजार तक की नौकरी आसानी से प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा स्वंय का व्यापार शुरु करने में भी स्किल परक कोर्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।
3 महीने से एक वर्ष के कोर्स में है, तुरंत नौकरी
3 महीने से 1 वर्ष तक के इन कोर्सो के करने से कम खर्च में ज्यादा लाभ प्राप्त होता है। और नौकरी भी फौरन मिल जाती है यदि नौकरी न भी करना चाहे तो स्वंय भी किसी छोटे से बिजनेस से करियर की बेहतर शुरुआत कर सकते है।
सरकारी आईटीआई और पीएमकेवीवाई में स्किल परक सभी कोर्स मुफ्त कराये जा रहे है। जिसको करने के बाद सर्टिफिकेट भी प्राप्त किये जा सकते है। और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसरित करने वाले इन कोर्सो को करने के बाद आप नौकरी करने वाले नही नौकरी देने वाले असानी से बन सकते है।
समाप्त…………
ये भी पढ़ेः Silver Metal: स्वास्थ्य के लिये लाभकारी है, चाँदी


1 Comment
Excellent