Csjmu Kanpur: कानपुर विश्वविद्यालय में दो दिवसीय AI मंथन पर कार्यक्रम का उद्घाटन वि.वि. कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोगों के स्तर को विकसित करने हेतु दो दिवसीय कार्यक्रम ‘AI मंथन 2.0’ का आयोजन वि.वि. परिसर में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने की। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि इस तरह का आयोजन उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा व्यवस्था में एआई के एकीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
‘AI मंथन 2.0’ में 400 से अधिक विशेषज्ञ हुए शामिल
उत्तर प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों, कृषि विश्वविद्यालयों, तकनीकी विश्वविद्यालयों और चिकित्सा विश्वविद्यालयों के कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक, वित्त अधिकारी और एआई के नोडल अधिकारियों समेत 400 से अधिक प्रतिनिधि और विषय-विशेषज्ञों ‘AI मंथन 2.0’ में ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान एआई विशेषज्ञों ने ऐसे एआई आधारित टूल्स पर मंथन किया। जिससे छात्रों और शिक्षकों को पढ़ाई, शोध और प्रशासनिक कार्यों में आने वाली समस्याओं का समाधान आसानी से मिल सके। इस मौके पर पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी डॉ. दिवाकर अवस्थी, डॉ. हरिओम और विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
ये भी पढे़ः BRICS 2026: ब्रिक्स 2026 में 11 देशों का गठबंधन थीम पर नजर

