Kedarnath Dham: अक्षय तृतीया के दिन से बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिये भीड़ इक्ट्ठा होना शुरु हो गयी थी। जिसमें महादेव की सुन्दर लुभावनी झाकियों नें यहाँ आये भक्तगणों को भक्ति से भावविभोर किया। इस वर्ष बाबा केदारनाथ धाम को 51 क्विंटल देशी विदेशी रंग-बिरंगे फूलों से आकर्षक रुप देकर सजाया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण में परिपूर्णता का अनुभव होगा।
मंदिर समिति के सदस्यों के अनुसार इस वर्ष कपाट खुलने के अवसर को देखते हुये तैयारियों में कोई कमी नही रखी गई हैं। जिसके कारण केदार नाथ धाम की सुंदरता अद्वितीय रुप में शोभायमान हो रही है। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को प्रातः विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा केदारनाथ के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

केदारनाथ धाम अप्रैल में हुई बर्फबारी से मौसम खुशनुमा
इस वर्ष अप्रैल माह में हल्की फुल्की बर्फबारी के चलते केदारनाथ धाम में भक्तगणों के लिये विशेष इतंजाम किये गये है ताकि दर्शन के लिये आये भक्तों को किसी प्रकार की कोई असुविधा का सामना न करना पड़े। मौसम खुशनुमा होने एंव लम्बे समय अतंराल के बाद कपाट खुलने से बाबा के दर्शन के लिये भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।
..समाप्त……….
ये भी पढ़ेः डॉ. अंकुर लठार चिकित्सक से बनी जिलाधिकारी

