Kanpur Metro: कानपुर में 2021 से मेट्रो प्रारंभ होने के समय से अब तक सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 1 करोड़ के पार हो चुकी है। दुनियां में सर्वप्रथम मेट्रो लदंन शुरु हुई थी। जबकि भारत में मेट्रो की शुरुआत आजादी से पूर्व बनाई योजना के तहत 1971 के मास्टर प्लान के अंतर्गत की गयी। और सबसे पहले कलकत्ता में मेट्रो की आधारशिला 29 दिसम्बर 1972 में रखी गई। 1973 में निर्माण कार्य शुरु होने के बाद जनता ने कलकत्ता शहर से 24 अक्टूबर 1984 को पहली बार मेट्रो में सफर की शुरुआत की।

इस तरह कलकत्ता से शुरु हुई मेट्रो पूर्ण रुप से तैयार होने में 10 से 12 वर्ष का समय लग गया । आज के समय में कलकत्ता में प्रतिदिन लगभग 10 लाख यात्री मेट्रो में सफर करते है। इस हिसाब से देखा जाय तो कानपुर की मेट्रो अधिक तेज रफ्तार से गति पकड़े हुये है। कानपुर नगर की 4 करोड़ से अधिक आबादी वाले शहर में 5 वर्षो में विकसित हुई मेट्रो में आज 20 हजार से अधिक यात्री रोजाना सफर कर रहे है।
समाप्त……..
ये भी पढ़ेः Kanpur Metro: कानपुर मेट्रो है, उत्तर प्रदेश की तीव्र परिवहन प्रणाली

