Close Menu
anantpratigyakhabar.com
    What's Hot

    Missile Man APJ Abdul Kalam: सपने वे होते है, जो हमें नींद नहीं आने देते

    July 27, 2026

    Kargil Vijay Diwas: सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है

    July 26, 2026

    Gen-Z Jantar-Mantar: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रल्ह्राद जोशी बने शिक्षामंत्री

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Missile Man APJ Abdul Kalam: सपने वे होते है, जो हमें नींद नहीं आने देते
    • Kargil Vijay Diwas: सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है
    • Gen-Z Jantar-Mantar: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रल्ह्राद जोशी बने शिक्षामंत्री
    • CJP Protest: सीजेपी प्रदर्शनकारियों ने धर्मेंद्र प्रधान के कार्यालय को घेरा
    • Hibiscus Rosa-Sinensis:ऊर्जा, सौंदर्य और औषधि का संगम है, गुड़हल
    • Sawan 2026: रेलवे स्टेशन और कांवड़ मार्गो पर नॉन-वेज बिक्री पर रोक
    • UP Rain Alert:  यूपी में मानसून चरम पर, रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट घोषित
    • Cyber Scam: कानपुर में 250 करोड़ साइबर ठगी, मास्टर मांइड विदेश में छिपा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    anantpratigyakhabar.comanantpratigyakhabar.com
    Magazine
    Tuesday, July 28
    • Home
    • देश
    • मनोरंजन
    • धर्म और अध्यात्म
    • स्वास्थ्य और लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • खेल अपडेट
    • नई खबरें
    • और खबरें
    • Web Stories
    anantpratigyakhabar.com
    Home » Terms of Services » खेल और व्यायाम जीवन का आधार

    खेल और व्यायाम जीवन का आधार

    Sports and Exercise
    Preeti RathoreBy Preeti RathoreJune 1, 2026Updated:June 1, 2026 Magazine 1 Comment6 Mins Read
    Sports & Exercise
    Sports & Exercise
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Sports and Exercise: खेलों की शुरुआत हजारों वर्ष पूर्व की मानी जाती है। शुरुआती दौर में खेल युद्ध और शिकार के प्रशिक्षण के तौर पर खेले जाते थे। इन खेलों में तीरंदाजी, कुश्ती, भाला फेंक, दौड़ को शामिल किया गया था। प्राचीन काल में यह खेल मानव प्रजाति के लिये जीवनयापन के अभिन्न अंग के रुप में पहचाने जाते थे। क्योंकि इन्हीं खेलों में निपुर्णता हासिल करने के उपरांत उस समय की मानव प्रजातियां युद्ध में विजयी और भोजन जुटाने से संबंधित कार्यो में सफल होते थे।

    आधुनिक दौर में खेलों की शुरुआत 1896 को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के संस्थापक फ्रांसीसी शिक्षाविद्द बैरन पियरे डी कूबर्टिन द्वारा एथेंस, ग्रीस में की गयी थी। इन खेलों में 14 देशों के 241 खिलाड़ियों को शामिल किया गया था।

    व्यक्तित्व विकास में सहायक है, खेल और व्यायाम

    खेल और व्यायाम व्यक्ति के जीवन में अद्वितीय महत्व को प्रदर्शित करते है। विभिन्न प्रकार के खेल व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक स्थिति को मजबूती प्रदान करने में सक्षम होते है। सामाजिक दृष्टि से देखा जाय तो खेल व्यक्ति को व्यावहारिक और विकसित समाज को स्थापित करने के लिये भी प्रेरित करते है। खेल के बिना हमारा व्यक्तित्व और जीवन दोनों अधूरे प्रतीत होते है। खेल और व्यायाम से शारीरिक स्वास्थ्य सुधरता ही है साथ में यह शरीर को भरपूर ऊर्जा देकर शक्ति प्रदान करने में सहायक होते है।

    इसलिये यह शारीरिक और मानसिक तौर पर सेहद के सुधार और समाजिक विकास के उद्देश्य से समस्त उम्र और वर्गो के लोगों के लिये बेहद आवश्यक माने जाते है। प्रत्येक व्यक्ति को रोजमर्रा के जीवनकाल से समय निकाल कर प्रतिदिन 1 से 2 घंटे का समय अपने मनपसंद के खेल और व्यायाम के लिये अवश्य निकालना चाहिये।

    मांसपेशियों और लिगामेंट्स होते है, मजबूत

    जब हम खेल खेलते है, या व्यायाम करते है तो हमारे शरीर में रक्त का संचार तीव्र गति से होता है। जिससे हमारी हड्डियों, मांसपेशियों और लिगामेंट्स को मजबूती मिलती है और शरीर तंदुरुस्त और मजबूत होता हैं। एक्सपर्ट की माने तो खेल से हमारी श्वास-नली पर भी गहरा प्रभाव डालते है जिससे वह सुचारु रुप से कार्यशील होकर तनाव कम करने में सहायक होती है और हमें खुशी की अनुभूति होती  है।

    लूडो, ताश टेबल टेनिस है, इनडोर खेल

    स्थान के आधार को ध्यान में रखते हुये इनडोर और आउटडोर दो तरह के खेलों में शतरंज, कैरम, लूडो, ताश, टेबल टेनिस हॉल, छत के नीचे खेले जाने वाले खेलों को इनडोर खेलों के रुप में पहचाना जाता है। जबकि आउटडोर खेलों में खुले स्थानों स्टेडियम आदि में खेले जाने वाले खेल क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, बेसबॉल और गोल्फ शामिल है।

    खेलने के तरीकों के आधार पर इसमें फुटबॉल, वालीबॉल और बास्केटबॉल और कबड्डी को टीम गेम के तौर तरीकों को ध्यान में रखकर खेला जाता है। इसमें दो टीमें शामिल होती है जिसमें एक टीम दूसरी टीम के खिलाफ खेलती है। जबकि टेनिस, बैडमिंटन, मुक्केबाजी और कुश्ती को एकल और युगल खेलों की श्रेणी में शामिल किया गया है। इसमें खिलाड़ी या तो अकेले खेल को खेलते है। या दो खिलाड़ियों द्वारा आपस में खेले जाते है।

    लाँग जंप भाला फेंक है, सहनशक्ति पर आधारित खेल

    स्क्वाश बैडमिंटन, टेनिस और क्रिकेट को गतिविधि और कौशल आधारित गेम्स के रुप में देखा जाता है। जिसको खेलने के लिये गेंद रैकेट और बल्ले का इस्तेमाल किया जाता है। दौड़, लाँग जंप और भाला फेंक शारीरिक क्षमता और सहनशक्ति पर आधारित एथलेटिक्स गेम्स में शामिल है।

    जूडो कराटे, रेसलिंग और बॉक्सिंग दो खिलाड़ियों के बीच खेला जाने वाला युद्ध स्तरीय खेलों के रुप में माने जाते है। यह युद्ध कौशल पर आधारित दो खिलाड़ियों के बीच खेला जाने वाला खेल है। इसके अलावा शतरंज, पहेलियाँ आदि खेलों को मानसिक श्रम को बढ़ावा देते है। इनको खेलने से सोचने समझने की शक्ति और मानसिक विकास में वृद्धि होती है।

    हड्डियों और फेफड़ों को मजबूत बनाने में सहायक है, खेल

    खेल से दिमागी कसरत होने साथ हड्डियां और फेफड़ों को मजबूती मिलती है। और शरीर को विभिन्न रोगों से लड़ने की क्षमता प्राप्त होती है। कैरम, शतरंज, लूडो आदि ऐसे खेल है जो व्यक्ति को जीवन में विपरित परिस्थितियों में उचित और अनुचित का मार्ग सुझाने के लिये मानसिक चेतना प्रदान करते है।

    जबकि बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल और फुटबॉल आदि खेल हाथ पैर एंव आँखों की एक्सरसाइज के साथ एकाग्रता बढ़ाने में विशेष भूमिका निभाते है।

    बैडमिंटन है, विरोधी खिलाड़ियों का खेल

    दो खिलाड़ियों के बीच रैकेट से नेट (जाल) के विभाजित कोर्ट में खेले जाने वाले खेल बैडमिंटन में दो विरोधी खिलाड़ी रैकेट से शटल कॉक को मारकर गिराने पर प्वाइंटस प्राप्त करते है। 21 अंकों पर जीत दिलाने वाले इस खेल में शटल कॉक को दो बार मारना या नेट (जाल) को छूना फाउल समझा जाता है।

    Sports and exercise are the foundation of life

    प्राचीन काल के समय से टीम में खेला जाने वाला कबड्डी बेहद रोमाचंक खेल है इसमें दो टीमों में प्रत्येक टीम में 7 – 7 खिलाड़ी होते है। इस खेल में पुरुषों के लिये 40 मिनट और महिलाओं के लिये 30 मिनट का खेल का समय निर्धारित होता है। खिलाड़ी श्वास को रोककर कबड्डी कबड्डी बोलते हुये विरोधी टीम के पाले को छूकर प्वाइंटस प्राप्त करते है।

    व्यायाम से आती है, अच्छी नींद

    शरीर को स्वस्थ रखने के लिये नियमित रुप से व्यायाम लम्बी उम्र के साथ खुशहाल जीवन के लिये वरदान है। हमारे देश के ऋषि मुनियों ने नियमित व्यायाम से कई तरह के बीमारियों के इलाज खोजने में सफल हुये है। व्यायाम से शरीर स्वस्थ रहने के साथ यह नींद की गुणवत्ता में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। साथ ही ह्रदय गति को सुधार, जोड़ो के दर्द, वजन को नियंत्रित करके मूड में सुधार करके आत्म सम्मान को बढ़ाकर प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है जिससे कई तरह की गंभीर बीमारियों के खतरे कम हो जाते है।

    Sports and exercise are the foundation of life

    विशेषज्ञों के अनुसार प्रत्येक उम्र के व्यक्ति को रोजाना कम से कम आधा घण्टा व्यायाम और अपनी पसंद के खेल के लिये अवश्य देना चाहिये। इसमें तेज चलना और साइकिल चलाना आदि गतिविधियों को भी शामिल किया जा सकता है।

    समाप्त…..  

    (पाठक इस लेख में लिखित तथ्यों को अपने स्वास्थ्य इच्छा अनुरुप ही ग्रहण करें)

    ये भी पढे़ः आदि से अनन्त है, पत्रकारिता का अस्तित्व

     

    India Sports and Exercise
    Preeti Rathore
    • Website

    पिछले 14 वर्षो से पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़ी हूँ। समाचार लेखन, विज्ञापन स्क्रिप्ट लेखन, आध्यात्मिक लेख लिखने के अलावा पत्रकारिता के शिक्षक के रुप में कार्य किया है। मैनें सीएसजेएमयू कानपुर से एम.जे.एम.सी, एम.एस.सी, बी.एड, एल.एल.बी,अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र हिन्दी विषय में परस्नातक एंव राजर्षि टण्डन मुक्त वि.वि. से पीजीडीएमएम की डिग्री प्राप्त की है। मैं अपनी वेबसाइट (Anantpratigya खबर) में पाठक वर्ग को सत्य और स्पष्ट जानकारी से सबंधित खबरें देने हेतु प्रयासरत् रहूँगीं।

    Keep Reading

    Missile Man APJ Abdul Kalam: सपने वे होते है, जो हमें नींद नहीं आने देते

    Kargil Vijay Diwas: सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है

    Gen-Z Jantar-Mantar: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रल्ह्राद जोशी बने शिक्षामंत्री

    CJP Protest: सीजेपी प्रदर्शनकारियों ने धर्मेंद्र प्रधान के कार्यालय को घेरा

    Hibiscus Rosa-Sinensis:ऊर्जा, सौंदर्य और औषधि का संगम है, गुड़हल

    Sawan 2026: रेलवे स्टेशन और कांवड़ मार्गो पर नॉन-वेज बिक्री पर रोक

    View 1 Comment

    1 Comment

    1. Pingback: Kanpur News: नाले की स्लैब ढही गिरे बी.एड प्रवेश परीक्षा के अभ्यर्थी - anantpratigyakhabar.com

    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks

    कानपुर वि0वि0 में होगा पत्रकारिता पर महासंवाद

    March 20, 2026

    हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाती है, किशमिशः

    January 22, 2026

    Lucknow Kanpur Expressway: यू.पी. की पहली इलैक्ट्रानिक टोल प्रणाली

    July 13, 2026

    Masik Shivratri: मासिक शिवरात्री और प्रदोष एक ही दिन, बेहद शुभ संयोग

    April 15, 2026

    तरबूज और खरबूजा शरीर को रखते है, हाइड्रेटेड

    April 29, 2026
    Latest Posts

    Missile Man APJ Abdul Kalam: सपने वे होते है, जो हमें नींद नहीं आने देते

    July 27, 2026

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Recent Posts
    • Missile Man APJ Abdul Kalam: सपने वे होते है, जो हमें नींद नहीं आने देते
    • Kargil Vijay Diwas: सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है
    • Gen-Z Jantar-Mantar: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रल्ह्राद जोशी बने शिक्षामंत्री
    • CJP Protest: सीजेपी प्रदर्शनकारियों ने धर्मेंद्र प्रधान के कार्यालय को घेरा
    • Hibiscus Rosa-Sinensis:ऊर्जा, सौंदर्य और औषधि का संगम है, गुड़हल

    Missile Man APJ Abdul Kalam: सपने वे होते है, जो हमें नींद नहीं आने देते

    July 27, 2026

    Kargil Vijay Diwas: सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है

    July 26, 2026

    Gen-Z Jantar-Mantar: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रल्ह्राद जोशी बने शिक्षामंत्री

    July 26, 2026

    CJP Protest: सीजेपी प्रदर्शनकारियों ने धर्मेंद्र प्रधान के कार्यालय को घेरा

    July 25, 2026
    Smart Investing: A Beginner’s Guide to Growing Your Money Wisely
    Facebook Instagram
    © 2026 Anantpratigyakhabar. Designed by FutureZenGroup.
    • About Us
    • Privacy
    • Terms
    • Cookie
    • Contact Us
    • Copyright

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.