Sports and Exercise: खेलों की शुरुआत हजारों वर्ष पूर्व की मानी जाती है। शुरुआती दौर में खेल युद्ध और शिकार के प्रशिक्षण के तौर पर खेले जाते थे। इन खेलों में तीरंदाजी, कुश्ती, भाला फेंक, दौड़ को शामिल किया गया था। प्राचीन काल में यह खेल मानव प्रजाति के लिये जीवनयापन के अभिन्न अंग के रुप में पहचाने जाते थे। क्योंकि इन्हीं खेलों में निपुर्णता हासिल करने के उपरांत उस समय की मानव प्रजातियां युद्ध में विजयी और भोजन जुटाने से संबंधित कार्यो में सफल होते थे।

आधुनिक दौर में खेलों की शुरुआत 1896 को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के संस्थापक फ्रांसीसी शिक्षाविद्द बैरन पियरे डी कूबर्टिन द्वारा एथेंस, ग्रीस में की गयी थी। इन खेलों में 14 देशों के 241 खिलाड़ियों को शामिल किया गया था।
व्यक्तित्व विकास में सहायक है, खेल और व्यायाम
खेल और व्यायाम व्यक्ति के जीवन में अद्वितीय महत्व को प्रदर्शित करते है। विभिन्न प्रकार के खेल व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक स्थिति को मजबूती प्रदान करने में सक्षम होते है। सामाजिक दृष्टि से देखा जाय तो खेल व्यक्ति को व्यावहारिक और विकसित समाज को स्थापित करने के लिये भी प्रेरित करते है। खेल के बिना हमारा व्यक्तित्व और जीवन दोनों अधूरे प्रतीत होते है। खेल और व्यायाम से शारीरिक स्वास्थ्य सुधरता ही है साथ में यह शरीर को भरपूर ऊर्जा देकर शक्ति प्रदान करने में सहायक होते है।

इसलिये यह शारीरिक और मानसिक तौर पर सेहद के सुधार और समाजिक विकास के उद्देश्य से समस्त उम्र और वर्गो के लोगों के लिये बेहद आवश्यक माने जाते है। प्रत्येक व्यक्ति को रोजमर्रा के जीवनकाल से समय निकाल कर प्रतिदिन 1 से 2 घंटे का समय अपने मनपसंद के खेल और व्यायाम के लिये अवश्य निकालना चाहिये।
मांसपेशियों और लिगामेंट्स होते है, मजबूत
जब हम खेल खेलते है, या व्यायाम करते है तो हमारे शरीर में रक्त का संचार तीव्र गति से होता है। जिससे हमारी हड्डियों, मांसपेशियों और लिगामेंट्स को मजबूती मिलती है और शरीर तंदुरुस्त और मजबूत होता हैं। एक्सपर्ट की माने तो खेल से हमारी श्वास-नली पर भी गहरा प्रभाव डालते है जिससे वह सुचारु रुप से कार्यशील होकर तनाव कम करने में सहायक होती है और हमें खुशी की अनुभूति होती है।
लूडो, ताश टेबल टेनिस है, इनडोर खेल
स्थान के आधार को ध्यान में रखते हुये इनडोर और आउटडोर दो तरह के खेलों में शतरंज, कैरम, लूडो, ताश, टेबल टेनिस हॉल, छत के नीचे खेले जाने वाले खेलों को इनडोर खेलों के रुप में पहचाना जाता है। जबकि आउटडोर खेलों में खुले स्थानों स्टेडियम आदि में खेले जाने वाले खेल क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, बेसबॉल और गोल्फ शामिल है।

खेलने के तरीकों के आधार पर इसमें फुटबॉल, वालीबॉल और बास्केटबॉल और कबड्डी को टीम गेम के तौर तरीकों को ध्यान में रखकर खेला जाता है। इसमें दो टीमें शामिल होती है जिसमें एक टीम दूसरी टीम के खिलाफ खेलती है। जबकि टेनिस, बैडमिंटन, मुक्केबाजी और कुश्ती को एकल और युगल खेलों की श्रेणी में शामिल किया गया है। इसमें खिलाड़ी या तो अकेले खेल को खेलते है। या दो खिलाड़ियों द्वारा आपस में खेले जाते है।
लाँग जंप भाला फेंक है, सहनशक्ति पर आधारित खेल
स्क्वाश बैडमिंटन, टेनिस और क्रिकेट को गतिविधि और कौशल आधारित गेम्स के रुप में देखा जाता है। जिसको खेलने के लिये गेंद रैकेट और बल्ले का इस्तेमाल किया जाता है। दौड़, लाँग जंप और भाला फेंक शारीरिक क्षमता और सहनशक्ति पर आधारित एथलेटिक्स गेम्स में शामिल है।

जूडो कराटे, रेसलिंग और बॉक्सिंग दो खिलाड़ियों के बीच खेला जाने वाला युद्ध स्तरीय खेलों के रुप में माने जाते है। यह युद्ध कौशल पर आधारित दो खिलाड़ियों के बीच खेला जाने वाला खेल है। इसके अलावा शतरंज, पहेलियाँ आदि खेलों को मानसिक श्रम को बढ़ावा देते है। इनको खेलने से सोचने समझने की शक्ति और मानसिक विकास में वृद्धि होती है।
हड्डियों और फेफड़ों को मजबूत बनाने में सहायक है, खेल
खेल से दिमागी कसरत होने साथ हड्डियां और फेफड़ों को मजबूती मिलती है। और शरीर को विभिन्न रोगों से लड़ने की क्षमता प्राप्त होती है। कैरम, शतरंज, लूडो आदि ऐसे खेल है जो व्यक्ति को जीवन में विपरित परिस्थितियों में उचित और अनुचित का मार्ग सुझाने के लिये मानसिक चेतना प्रदान करते है।
जबकि बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल और फुटबॉल आदि खेल हाथ पैर एंव आँखों की एक्सरसाइज के साथ एकाग्रता बढ़ाने में विशेष भूमिका निभाते है।
बैडमिंटन है, विरोधी खिलाड़ियों का खेल
दो खिलाड़ियों के बीच रैकेट से नेट (जाल) के विभाजित कोर्ट में खेले जाने वाले खेल बैडमिंटन में दो विरोधी खिलाड़ी रैकेट से शटल कॉक को मारकर गिराने पर प्वाइंटस प्राप्त करते है। 21 अंकों पर जीत दिलाने वाले इस खेल में शटल कॉक को दो बार मारना या नेट (जाल) को छूना फाउल समझा जाता है।

प्राचीन काल के समय से टीम में खेला जाने वाला कबड्डी बेहद रोमाचंक खेल है इसमें दो टीमों में प्रत्येक टीम में 7 – 7 खिलाड़ी होते है। इस खेल में पुरुषों के लिये 40 मिनट और महिलाओं के लिये 30 मिनट का खेल का समय निर्धारित होता है। खिलाड़ी श्वास को रोककर कबड्डी कबड्डी बोलते हुये विरोधी टीम के पाले को छूकर प्वाइंटस प्राप्त करते है।
व्यायाम से आती है, अच्छी नींद
शरीर को स्वस्थ रखने के लिये नियमित रुप से व्यायाम लम्बी उम्र के साथ खुशहाल जीवन के लिये वरदान है। हमारे देश के ऋषि मुनियों ने नियमित व्यायाम से कई तरह के बीमारियों के इलाज खोजने में सफल हुये है। व्यायाम से शरीर स्वस्थ रहने के साथ यह नींद की गुणवत्ता में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। साथ ही ह्रदय गति को सुधार, जोड़ो के दर्द, वजन को नियंत्रित करके मूड में सुधार करके आत्म सम्मान को बढ़ाकर प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है जिससे कई तरह की गंभीर बीमारियों के खतरे कम हो जाते है।

विशेषज्ञों के अनुसार प्रत्येक उम्र के व्यक्ति को रोजाना कम से कम आधा घण्टा व्यायाम और अपनी पसंद के खेल के लिये अवश्य देना चाहिये। इसमें तेज चलना और साइकिल चलाना आदि गतिविधियों को भी शामिल किया जा सकता है।
समाप्त…..
(पाठक इस लेख में लिखित तथ्यों को अपने स्वास्थ्य इच्छा अनुरुप ही ग्रहण करें)
ये भी पढे़ः आदि से अनन्त है, पत्रकारिता का अस्तित्व


1 Comment
Pingback: Kanpur News: नाले की स्लैब ढही गिरे बी.एड प्रवेश परीक्षा के अभ्यर्थी - anantpratigyakhabar.com