Lucknow: डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग (D3) ‘त्रिवेणी’ क्रिएटर्स कॉन्क्लेव ‘रामभाऊ म्हाळगी प्रबोधिनी’ के तत्वावधान में तीन दिवसीय 14 जून से आयोजन किया गया। कार्यक्रम ंमें उत्तर प्रदेश के विकास की 9 वर्षो की यात्रा प्रमुख रुप से चर्चित विषय रहा। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्य नाथ सम्मलित हुये।
इसमें कई राज्यों के डिजिटल क्रियेटर्स, राज्य सरकारों, नीति निर्माताओं और समाजिक कार्यकर्ताओं एंव मीडिया को जोड़ने की पहल कार्यक्रम का केन्द्र बिंदु रहा। इस कार्यक्रम के पहले संस्करण में डिजिटल शासन, युवा और महिला सशक्तिकरण तथा सांस्कृतिक पुनरुद्वधार पर विशेष रुप से ध्यान केन्द्रित किया गया था।
समाप्त…..

