UP Weather: उत्तर प्रदेश समेत केरल, ओडिशा, गुजरात, असम, पश्चिम बंगाल, झारखंड और कर्नाटक आदि कई राज्यों में तेज हवाओं और तूफान के साथ मानसून ने 27 जून दिन शनिवार को दस्तक दे दी है। वहीं राजस्थान, दिल्ली और पंजाब आदि राज्यों में बिजली कड़कने के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई। तेज आंधी तूफान की आशंका को देखते हुये मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

प्रयागराज, झांसी समेत उ0प्र0 के कई जिलों में बारिश
उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में दिनांक 27 जून को दिन भर का तापमान 40 से 42 डिग्री होने के बाद रात्री में झमाझम बारिश से तापमान गिर कर 34 डिग्री तक जा पहुँचा है। जिसके कारण चिलचिलाती गर्मी से लोगों को बेहद राहत महसूस हुई। कानपुर के अलावा आगरा, वाराणसी, मऊ, गाजीपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, बलिया, झांसी समेत 30 से अधिक जिलों में तेज बौछारों के साथ मानसून का आगमन हुआ है।
…समाप्त….
ये भी पढ़ेः CSJMU Kanpur : छत्रपति शाहू जी महाराज की मनायी गई 152 जयंती

