Jet Fuel Prices : जेट फ्यूल की कीमतों में गिरावट से हवाई सफर सस्ता हो गया है। जिससे एयरलाइनों को बहुत राहत मिली है। एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी ATF की कीमतों में इस महीने गिरावट दर्ज की गई है। तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल के दाम में 4.5% की कटौती की है। दिल्ली में अब 1 किलोलीटर ATF की कीमत 94,200 रुपये से घटकर 89,960 रुपये हो गई है। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी दाम 4000 से 4500 रुपये प्रति किलोलीटर कम हुए हैं।
एयरलाइंस पर लागत का बोझ होगा, कम
तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें नरम होने और डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती की वजह से ये गिरावट आई है। पिछले 2 महीने में ये दूसरी बार है जब ATF सस्ता हुआ है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि जेट फ्यूल महंगा होने पर एयरलाइंस फ्यूल सरचार्ज बढ़ा देती हैं। अब दाम घटने से एयरलाइंस पर लागत का बोझ कम होगा। इससे आने वाले दिनों में डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराए में 3% से 5% तक की कमी देखने को मिल सकती है। इंडिगो और एयर इंडिया जैसी कंपनियों ने अभी किराया घटाने का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उद्योग सूत्रों के मुताबिक टिकट सस्ते हो सकते हैं।
समाप्त……
ये भी पढ़ेः Amarnath Yatra 2026: 38 दिनों तक चलेगी अमरनाथ यात्रा


1 Comment
Pingback: CSJMU Kanpur: सीएसजेएमयू मे 41 वां दीक्षांत समारोह 9 जुलाई को - anantpratigyakhabar.com