UP Free Bus Yatra: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की 60 वर्ष की आयु को पार कर चुकी महिलाओं को यात्रा के लिये बस का किराया फ्री कर दिया है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में बुजुर्ग महिलाओं को फ्री यात्रा के लिये दिनांक 25 अगस्त को कैबिनेट ने प्रदेश में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना को मंजूरी प्रदान कर दी है। बुजुर्ग महिलाओं को अकेले सफर करने में असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके लिये उनके साथ एक सहयात्री फ्री में यात्रा कर सकेगा।
इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश की मूल निवासी 60 वर्ष से अधिक की सभी महिलाओं को दिया जायेगा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में फ्री में यात्रा करने के लिये महिलाओं के पास सरकारी आईडी के तौर पर आधार कार्ड, वोटर आईडी के अलावा कोई भी ऐसी आईडी होना आवश्यक होगा। जिसमें महिला की उम्र दर्ज हो।
मातृ शक्ति का सम्मान बुजुर्ग महिलायें बनेंगी आत्मनिर्भर
परिवहन विभाग के अनुसार जल्द ही इस योजना के तहत विशेष प्रकार के पास बनवाये जायेगें। उस पास को दिखाकर बुजुर्ग महिलायें UPSRTC की सभी साधारण और जनरथ बसों में सफर कर सकेगीं। उत्तर प्रदेश सरकार ने मातृशक्ति का सम्मान करते हुये माननीय मुख्यमंत्री ने यह कदम उठाया है। अब इन बुजुर्ग महिलाओं को तीर्थ यात्रा, अस्पताल और रिश्ते नातेदारों से मिलने के लिये किसी पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं होगी और वह आत्मनिर्भर बन सकेगीं।
प्रदेश की लाखों बुजुर्ग महिलाओं को होगा लाभ
इस योजना से प्रदेश की लाखों बुजुर्ग महिलाओं को लाभ होगा और वह मनचाहे तीर्थ स्थानों की यात्रा कर सकेगीं साथ ही अपने रिश्तेदारों से मिल भी सकेगीं। उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले के बाद से प्रदेश में कानपुर, लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज समेत कई शहरों में महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
News Source: UPSRTC/UP Govt.
Location: Lucknow
ये भी पढ़ेः Kanpur: सोसाइटी मोटर्स के शोरुमों पर TDS विंग का सर्वे

