JKTemple Kanpur: बीते दिनों से ठण्डक ने भले ही दस्तक दे रखी हो लेकिन श्रीराधा कृष्ण की भक्ति में लीन भक्तगण उनकी मनमोहिनी सूरत के दर्शन के लिये श्रीहरि की चौखट पर अवश्य आते है। ऐसा ही मधुरम दृश्य कानपुर शहर के सुप्रसिद्ध जे.के. मंदिर में दिनांक 31 जनवरी दिन शनिवार को सांय 6 बजे महाआरती के समय दिखाई दिया। इस मौके पर महाआरती के साथ “ये चमक ये दमक सब कुछ सरकार तुमही से है” जैसे भजनों से गुंज उठा जे.के. मंदिर प्रागंण।
JKTemple, Kamla Nagar, Kanpur.
यदि किसी भी कार्य को शुरु करने से पहले नरायण श्री हरि का स्मरण कर लिया जाय तो उस कार्य की डोर श्रीहरि स्वयं संभाल लेते है। महाआरती में भजनों के दौरान महंत द्वारा दिये गये प्रवचनों ने मंदिर प्रांगण में मौजूद भक्तगणों के ह्दय को जगत विधाता श्रीहरि की भक्ति से भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर मंदिर परिसर के समस्त महंत, परिसर में स्थित गुरुकुल में वेदों की शिक्षा ग्रहण कर रहे शिष्य, अधिकारीगण, कर्मचारीगण एंव भक्तगण मौजूद रहे।
पिछले 14 वर्षो से पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़ी हूँ। समाचार लेखन, विज्ञापन स्क्रिप्ट लेखन, आध्यात्मिक लेख लिखने के अलावा पत्रकारिता के शिक्षक के रुप में कार्य किया है। मैनें सीएसजेएमयू कानपुर से एम.जे.एम.सी, एम.एस.सी, बी.एड, एल.एल.बी,अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र हिन्दी विषय में परस्नातक एंव राजर्षि टण्डन मुक्त वि.वि. से पीजीडीएमएम की डिग्री प्राप्त की है। मैं अपनी वेबसाइट (Anantpratigya खबर) में पाठक वर्ग को सत्य और स्पष्ट जानकारी से सबंधित खबरें देने हेतु प्रयासरत् रहूँगीं।