Whatsapp: फेसबुक हो या वहाट्सऐप आज की जनरेशन के लिये बेहद उपयोगी और जरुरी साधन बन गया है। आज का युवा वर्ग इसके बिना भविष्य की कल्पना भी नही कर सकते है। पहले 12 वर्ष तक के बच्चें एंड्रायड फोन में गेम वगेराह खेल कर अपना मनोरंजन कर लेते थे क्योंकि उनकों वहाट्सऐप और फेसबुक चलाने के लिये अनुमति प्राप्त नहीं थी। फेसबुक और वहाट्सऐप केवल 13 वर्ष या उससे अधिक के बच्चे ही चला सकते थे। लेकिन अब मेटा ने मैसेजिंग प्लेटफार्म पर अपने माता पिता की निगरानी में इस उम्र के बच्चों को मैसेजिंग ग्रुप मेटा द्वारा वहाट्सऐप इस्तेमाल करने की अनुमति प्रदान की जायेगी। जिसमें बच्चों के माता पिता अभिभावक बच्चों का एकाउंट बनाकर बच्चों को उपयोग करने के लिये दे सकेगें। इसमें स्टेटस , चैनल्स और मेटा एआई के फीचर्स को नही रखा गया है इसके अलावा इसमें जो नम्बर फोन में सेव नही होगें उन सभी अनजान नम्बरों की काल्स रिक्वेस्ट फोल्डर में भेजी जायेंगी प्राइवेसी सेटिंग्स को 12 साल तक के बच्चों द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले वाट्सऐप में अभिभावक पिन द्वारा ही बदला जा सकेगा।
….समाप्त…..

