CM Yogi: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी के मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साफ तौर पर अपराधियों को हिदायत दी है। कि बेटी के अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। हमारे सनातन में संस्कार है कि किसी की बेटी पूरे गांव की बेटी किसी कि बहन पूरे गांव की बहन है। आरोप है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी के विषय में गुनाहगारों ने झूठी बातें लिखकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके परिवार की छवि बिगाड़ने की चेष्टा की है।
माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी करने वाले गुनाहगारों पर पुलिस को कड़ी कार्यवाही और उनके खिलाफ एफआईआर करने के सख्त निर्देश दिये है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस मेटा से गुनाहगारों की जानकारी इकट्ठा करने में लगी हुई है। गुनाह में शामिल आरोपितों में से एक ने अपने गुनाह की माफी का वीडियो जारी करके मांगी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अन्य आरोपित भी पुलिस की गिरफ्त में है।
…समाप्त……..

